Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित

    August 8, 2026

    संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित
    • संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा
    • जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
    • ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला
    • बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद
    • युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत
    • माया देवी बनीं आंदोलनकारी छात्रों को पिला रहीं हैं कॉफी
    • जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ सोमवार को अनशन करेंगे विधायक जयराम महतो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सीआईडी ने जेपीएससी के तीन सदस्यों को दिया समन, इस दिन से होगी पूछताछ
    Blog

    सीआईडी ने जेपीएससी के तीन सदस्यों को दिया समन, इस दिन से होगी पूछताछ

    News MaatiBy News MaatiAugust 7, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में अनियमितता, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर अयोग्य अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराने के मामले की जांच कर रही सीआईडी ने जेपीएससी के तीनों सदस्यों को नोटिस जारी किया है। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनमें जेपीएससी की सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनीमा हांसदा तथा जमाल अहमद सम्मिलित हैं। इन सदस्यों को अलग-अलग सोमवार (10 अगस्त), बुधवार (12 अगस्त) एवं शुक्रवार (14 अगस्त) को पूछताछ के लिए सीआईडी ने समन किया है। किस सदस्य की किस दिन पूछताछ होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सीआईडी इससे पहले जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते से चार दिनों तक पूछताछ पूरी कर चुकी है। सीआईडी उनसे आगे भी पूछताछ कर सकती है।

    सीआईडी परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के चयन, परीक्षा की निगरानी, आयोग की प्रशासनिक व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर सभी सदस्यों से जानकारी लेगी।

    यह भी जानकारी लेगी कि जब टीडीपीएल जेएसएससी में ब्लैकलिस्ट थी, तब उसे जेपीएससी से कैसे सूचीबद्ध हो गया। कई महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जिनपर सीआइडी पूछताछ करेगी। सदस्यों से पूछताछ के बाद आवश्यकता पड़ी तो सीआइडी जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को फिर समन कर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

    सीआईडी की कार्रवाई जेपीएससी, एजेंसी, दलाल व सहयोगियों के विरुद्ध लगातार जारी है। अनियमितता व हेराफेरी की जड़ में जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) है।
    सीआईडी ने इस एजेंसी के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी, अकाउंटेंट रक्षक सिंह, दोनों तकनीकी प्रोग्रामर उस्मान एवं एबाद, तीन अन्य कर्मी हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह व संजय कुमार, मनोज तिवारी का सहयोग अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परीक्षा में अनुचित तरीके से धोखाधड़ी से उत्तीर्ण होने वाले तीन चार अभ्यर्थियों सुमन सौरभ, उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा व मनोज कुमार को भी सीआइडी जेल भेज चुकी है। तीन दलाल उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत व रमेश कुमार सलाखों के भीतर हैं। सीआईडी ने जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, कर्मचारी सोनू कुमार व सहयोगी धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया था।

    खियांग्ते का कंप्यूटर आपरेटर व टीडीपीएल का अकाउंटेंट रिमांड पर : सीआईडी की रिमांड पर गुरुवार से ही जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते का कंप्यूटर आपरेटर धर्मेंद्र कुमार है। वहीं, सीआईडी ने परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को शुक्रवार को रिमांड पर लिया है। दोनों ही आरोपित रिमांड पर हैं। सूचना है कि धर्मेंद्र कुमार मुख्य सचिव के आवासीय कार्यालय में पिछले दस साल से कंप्यूटर आपरेटर रहा है। सीआईडी को जांच के क्रम में धर्मेंद्र के विरुद्ध जालसाजी करने की जानकारी मिली, जिसके बाद सीआईडी ने उसे गिरफ्तार किया। वहीं, रक्षक सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है। सीआईडी जेपीएससी परीक्षा में ओएमआर शीट में हेराफेरी करने, अनियमितता बरतने, अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें उत्तीर्ण कराने का झांसा देने के आरोपों पर पूछताछ कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला

    August 7, 2026

    बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद

    August 7, 2026

    युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित

    By News MaatiAugust 8, 20266

    हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपरा डीह गांव स्थित…

    संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

    August 7, 2026

    ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित

    August 8, 2026

    संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

    August 7, 2026

    ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला

    August 7, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.