
रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने बुधवार की देर रात पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रांची एवं लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पुलिस की मदद से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर को भी पकड़ा।
इनमें लोहरदगा के जुरिया कार्तिक नगर का उमाकांत उरांव, रांची के नगड़ी हलहू का रोशन केरकेट्टा, रांची के धुर्वा के सेक्टर थ्री के क्वार्टर नंबर एएन 206 का मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कोटाव बक्शी के तालाब निवासी रक्षक सिंह व रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र का धर्मेंद्र कुमार शामिल है। इन पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 19 हो गई है।
इससे पहले जेपीएससी ने एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को हजारीबाग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेजा था। इस प्रकार इस पूरे प्रकरण में गिरफ्तार अभ्यर्थियों की संख्या चार हो गई है। बुधवार को छापामारी के दौरान कांड से संबंधित डिजिटल तथा अभिलेखीय साक्ष्य बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है। कांड का अनुसंधान प्रगति पर है। अनुसंधान के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
किसपर क्या है आरोप?
उमाकांत उरांव : कार्तिक नगर जुरियो, पो० जुरिया, थाना, जिला लोहरदगा, वर्त्तगान पता डीआइजी ग्राउंड, राहुल नगर, थाना बरियातु, जिला राँची। यह 14वीं झारखण्ड लोक रोवा आयोग (जेपीएससी) के प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनो का उपयोग कर के उत्तीर्ण हुआ है तथा अभ्यर्थी उपलब्ध कराने के लिए एजेंट का काम भी करता था।
रोशन केरकेट्टा : हलहु नगड़ी, रांची। वर्तमान में हैदर गली, रोड़ नं0-09, कोकर, थाना सदर, जिला रांची। यह 14वीं झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनो का उपयोग कर के उत्तीर्ण हुआ है।
मनोज कुमार : क्वार्टर नं० एएन-206, सेल्टर-03, धुर्वा, रांची। यह 14वी झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनो का उपयोग कर के उत्तीर्ण हुआ है।
रक्षक सिंह : नई बस्ती, नवी कोट नन्दना, पो०-कोटव बख्शी का तलाब, जिला-लखनउ, उत्तर प्रदेश। यह जेपीएससी की परीक्षा संवालित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल में एकाउंटेट के पद पर कार्यरत है एवं 14वीं झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनो का उपयोग कर के उत्तीर्ण हुआ है।
धमेन्द्र कुमार : क्वार्टर नंबर 10/1, आड्रे हाउस, रांची विश्वविद्यालय, थाना-कोतवाली, जिला रांची।

