रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की ओर से 14 जून ( रविवार) को ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। पुरानी विधान सभा, धुर्वा में होने वाले कार्यक्रम में सुबोधकांत सहाय ( पूर्व केन्द्रीय मंत्री ) बतौर मुख्य अतिथि व दीपक प्रकाश ( राज्य सभा सांसद ) बतौर विशिष्ट अतिथि मौज़ूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों का उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, मोमेंटो व मेडल दिये जाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version