
रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के तहत स्थायी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में रविवार को ईटकी रोड ( हेहल ) स्थित ‘बालाश्रय’ के जरूरतमंद बच्चों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।




साथ ही उनकी दिनचर्या व क्रियाकलापों के बारे में जानकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन अमित साहू और लायन अनीता साहू थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अरुण सिंह, लायन गणेश प्रसाद सिंह, लायन श्रवण बरनवाल, लायन सुनील कुमार वर्मा, लायन प्ररकाश अग्रवाल, लायन बाला सिंह, लायन नीलिमा जायसवाल, लायन पुष्पलता वर्मा, लायन मिथिलेश कुमार, लायन प्रियंका अग्रवाल, लायन लता साहू, लायन उदय साहू, लायन विजय कुमार समेत क्लब के कई गणमाण्य सदस्यों ने योगदान किया।

