Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जेपीएससी परीक्षा विवाद : छात्रों का सत्याग्रह नौवें दिन भी जारी, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे

    August 2, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र का जाना हालचाल

    August 2, 2026

    चंपारण मटन और बकरी के दूध को मिलेगी नई पहचान, जीआई टैग दिलाने की तैयारी में बिहार सरकार

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जेपीएससी परीक्षा विवाद : छात्रों का सत्याग्रह नौवें दिन भी जारी, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र का जाना हालचाल
    • चंपारण मटन और बकरी के दूध को मिलेगी नई पहचान, जीआई टैग दिलाने की तैयारी में बिहार सरकार
    • झारखंड में मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट
    • सौर ऊर्जा में भारत की बड़ी छलांग, अमेरिका को पीछे छोड़ बना दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता बाजार
    • पप्पू यादव का आचरण सनातन के विरुद्ध, कड़ी सजा मिलनी चाहिए : मनोज तिवारी
    • भुरकुंडा की विवाहिता का कांके के कैफ अंसारी ने किया अपहरण, मामला दर्ज
    • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम करेगी राज्य सरकार : नीतीश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चंपारण मटन और बकरी के दूध को मिलेगी नई पहचान, जीआई टैग दिलाने की तैयारी में बिहार सरकार
    Blog

    चंपारण मटन और बकरी के दूध को मिलेगी नई पहचान, जीआई टैग दिलाने की तैयारी में बिहार सरकार

    News MaatiBy News MaatiAugust 2, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार सरकार राज्य के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। सरकार ने चंपारण मटन और बकरी के दूध की ब्रांडिंग पर विशेष जोर देते हुए दोनों उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय पशुपालकों की आय बढ़ेगी, उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और बिहार की विशिष्ट पहचान मजबूत होगी।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से इस दिशा में रणनीति तैयार की जा रही है। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार की पहल पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग चंपारण मटन की गुणवत्ता, स्वाद और स्थानीय नस्लों की विशेषताओं का वैज्ञानिक अध्ययन कराएगा। अध्ययन में मानक पूरे होने पर जीआई टैग के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

    वहीं, बकरी के दूध की पौष्टिकता और औषधीय गुणों को ध्यान में रखते हुए उसकी अलग ब्रांडिंग विकसित की जाएगी। सरकार की योजना है कि सुधा के बूथों पर बकरी का दूध और उससे बने अन्य उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएं।

    पैकेजिंग से ई-कॉमर्स तक होगी तैयारी

    सरकार केवल जीआई टैग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पैकेजिंग, गुणवत्ता मानकों, कोल्ड चेन, प्रोसेसिंग और विपणन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी। इन उत्पादों को बड़े शहरों के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इस अभियान में जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और पशुपालक समितियों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

    पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

    सरकार का मानना है कि चंपारण मटन और बकरी के दूध की सफल ब्रांडिंग से राज्य के हजारों पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पशुपालन अधिक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जीआई टैग मिलने पर इन उत्पादों की अलग पहचान बनेगी, नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और उत्पादकों को बेहतर कीमत मिल सकेगी।

    कॉम्फेड करेगा बकरी के दूध का संग्रह और विपणन

    बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) बकरी के दूध का संग्रह, प्रोसेसिंग और विपणन करेगा। इसके लिए गोट फेडरेशन के गठन की तैयारी की जा रही है। प्रस्ताव को जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। योजना के तहत प्रखंड, प्रमंडल और राज्य स्तर पर गोट फेडरेशन बनाए जाएंगे। पहले चरण में 200 मिलीलीटर और 500 मिलीलीटर की पैकिंग में बकरी का दूध बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बकरी के दूध से तैयार अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद भी उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जेपीएससी परीक्षा विवाद : छात्रों का सत्याग्रह नौवें दिन भी जारी, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे

    August 2, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र का जाना हालचाल

    August 2, 2026

    झारखंड में मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,419

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,093

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025976

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026822
    Don't Miss
    Blog

    जेपीएससी परीक्षा विवाद : छात्रों का सत्याग्रह नौवें दिन भी जारी, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे

    By News MaatiAugust 2, 20261

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी…

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र का जाना हालचाल

    August 2, 2026

    चंपारण मटन और बकरी के दूध को मिलेगी नई पहचान, जीआई टैग दिलाने की तैयारी में बिहार सरकार

    August 2, 2026

    झारखंड में मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जेपीएससी परीक्षा विवाद : छात्रों का सत्याग्रह नौवें दिन भी जारी, देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे

    August 2, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र का जाना हालचाल

    August 2, 2026

    चंपारण मटन और बकरी के दूध को मिलेगी नई पहचान, जीआई टैग दिलाने की तैयारी में बिहार सरकार

    August 2, 2026

    झारखंड में मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

    August 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.