रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर किया। झामुमो ने उनकी जगह मंत्री के लिए फाइनल कर लिया है। घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन बनेंगे मंत्री।

सोरेन शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है। रामदास सोरेन ने गुरुवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह दौर में पहुंचे विधायक से इस पर सवाल किया गया तो होने कहा कि हां सीएमओ से सूचना आयी है, मुझे कल रांची बुलाया गया है, रांची से संकेत मिला कि मुझे कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।

इसकी सूचना मिलने पर घाटशिला विधानसभा के झामुमो कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, हालांकि कल शुक्रवार को शपथ लेने के बाद मामला साफ होगा कि विधायक रामदास सोरेन को कैबिनेट में किस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version