सरायकेला। भाजपा से जुड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन का कोल्हान की धरती पर रविवार को आगमन हुआ, जहां कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक और भाजपा नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

हजारों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया, आदित्यपुर जमशेदपुर होते हुए उनके पैतृक आवास जिलिंगोड़ा की ओर रवाना हुआ। इस दौरान जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री का उनके समर्थकों एवं भाजपा नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया।

वहीं, अपने स्वागत से अविभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों का इस्तकबाल किया। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत कर भाजपा का दामन थामा है। उसके बाद से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version