रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक चायवाले के बेटे अंकित कुमार साह जैक के इंटर साइंस (12वीं) में झारखंड में सेकेंड टॉपर बने हैं। वह 476 अंक लाये है। उसके पिता अनिल साह चाईबासा में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं और अपने परिवार का गुजारा इसी दुकान से करते हैं। उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ा मुकाम हासिल कर दिखाया है।

अंकित ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। उसे अपने स्कूल के शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों से भी बेहतरीन मार्गदर्शन मिला।
उन्होंने बताया कि अब उसका सपना आईआईटी में दाखिला लेकर कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना है। वह अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुट गया है ताकि अपने सपनों को साकार कर सके। अंकित के इस शानदार प्रदर्शन पर उसके माता-पिता बेहद खुश हैं। पहले तो उन्हें अपने बेटे के परिणाम पर विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन अब वे उसकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। माता-पिता ने कहा कि बेटा जो भी बनना चाहता है, हम उसकी पूरी मदद करेंगे। इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों। चायवाले के बेटे ने पूरे झारखंड को गौरवान्वित कर दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version