​मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और विशिष्ट अतिथि डीआईजी नौशाद आलम ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

​मेसरा (राँची): सेंट्रल अंजुमन कांके के तत्वावधान में रविवार को रिमपाल कम्युनिटी हॉल में प्रखंड स्तरीय ‘प्रोत्साहन सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह की अध्यक्षता हाजी अब्दुल रहमान ने की,जबकि मंच संचालन नूर अहमद और मुफ्ती अफरोज कासमी ने संयुक्त रूप से किया। ​समारोह में पूरे प्रखंड से जैक बोर्ड में 80% से अधिक और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले कुल 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। ​प्रखंड स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​प्रीति कुमारी 97.6% (प्रखंड टॉपर),​मुस्कान कुमारी 96.6%,​रितिका रॉय 96.4%,​मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जेपीएसई परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र मासूम अंसारी,उमेश कुमार,हुमायरा फातिमा और बीएससी नर्सिंग में सफल छात्रा रोजी प्रवीन व नेहा प्रवीन को विशेष रूप से पुरस्कृत किया। ​विशिष्ट अतिथि नौशाद आलम (डीआईजी,विशेष शाखा) ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। जब बच्चे शिक्षित और जागरूक होंगे,तभी समाज का कदम उन्नति की ओर बढ़ेगा। ​इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट्रल अंजुमन कमिटी के नायब सदर मो० चाँद,सचिव इरफान अंसारी,संयुक्त सचिव सलामत अंसारी,कोषाध्यक्ष नूरुल होदा,संरक्षक ख़ुर्शीद आलम,सलाहकार मौलाना शफीउल्लाह,एस अली,रिजवान क्रांतिकारी,डॉ शाहिद इकबाल,तनवीर आलम,बसारत अंसारी,मो. कैफ,युनुस अहमद अंसारी समेत पूरी कमिटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version