
पटना पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार पुलिस कान्स्टेबल (आपरेटर) के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। केंद्रीय चयन परिषद की ओर से यह भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। ये कर सकते हैं आवेदनःआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, एससी एवं एसटी उम्मीदवार 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।रजिस्ट्रेशन फीसःआवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है। इतनी मिलेगी सैलरीः बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह रुपये 21,700 से लेकर 69,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।इन स्टेप्स से भर सकते हैं आवेदनःबिहार पुलिस कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आज ही अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नाम और पासवर्ड को क्रिएट करें। साथ ही मांगी गई जानकारी को भी ध्यान से दर्ज करें। अब मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

