
कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने मंगलवार को पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की उस याचिका को अपनी सूची से बाहर कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने को चुनौती दी गई थी।
उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने सोमवार को तमलुक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान कुछ लोगों के विरोध प्रदर्शन की कथित घटना के सिलसिले में उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।
