चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट में कपड़ा कारोबारी के बेटे के अपहरण के बाद हत्या करने वाला बदमाश कल्लू एनकाउंटर में ढेर हो गया है, जबकि उसका साथी इरफान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों ने कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे का गुरुवार शाम 6 बजे घर के बाहर से अपहरण किया।

2 घंटे बाद वॉट्सऐप पर फोन करके 40 लाख की फिरौती की डिमांड की गई, लेकिन कारोबारी अशोक केसरवानी ने फिरौती नहीं दी और पुलिस को सूचना दे दी। पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाशों ने कारोबारी के बेटे की रस्सी से गला घोटकर और सीने पर पत्थार से कई बार वार करके हत्या कर दी। शव को बक्से में भरकर फरार हो गए। पुलिस खोजते हुए कारोबारी घर से करीब 100 मीटर दूर इरफान के घर पहुंची। यहां बक्से में पुलिस को बच्चे की लाश मिली।

शुक्रवार सुबह 7 बजे लोकेशन ट्रेस कर दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 70 साल के आरोपी कल्लू को पुलिस ने मार गिराया, जबकि इरफान के पैर में गोली लगी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version