
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आई टी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी फिर से गायब हो गए हैं। मालवीय ने कहा कि इस बार राहुल मलेशिया के लंगकावी में गुप्त छुट्टी मना रहे हैं। बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल शायद राहुल से बर्दाश्त नहीं हुई। इसलिए उन्हें ब्रेक लेने के लिए भागना पड़ा। या फिर यह कोई गुप्त मीटिंग है जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए?
अमित मालवीय ने कहा कि लोगों को असली मुद्दों से जूझना पड़ रहा है। वहीं राहुल गांधी गायब होने और छुट्टी मनाने की कला में माहिर हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बिहार की राजनीति उन्हें रास नहीं आई। इसलिए वे मलेशिया चले गए। मालवीय ने X पर लिखा, ‘ राहुल गांधी एक बार फिर गायब हो गए हैं। वह इस बार मलेशिया के लंगकावी में एक गुप्त छुट्टी बिता रहे हैं। लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस के युवराज के लिए बहुत ज़्यादा थी, इसलिए उन्हें छुट्टी पर जाना पड़ा। या फिर यह उन गुप्त बैठकों में से एक है जिनके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए? खैर, जहां लोग असली मुद्दों से जूझ रहे हैं, वहीं राहुल गांधी गायब होकर छुट्टियां मनाने की कला में माहिर हैं।’
