रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार देर शाम तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘जोहार’ लिखे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाले बड़े पोस्टर थे। वहां पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर आदिवासी नृत्य कर उनका अभिनंदन किया।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार (24 अक्टूबर) से शुरू हो रही पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का झारखंड का यह दूसरा दौरा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version