नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रुझानों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. बीजेपी 252 सीटों पर आगे चल रही है और सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। हालांकि, बीजेपी नीत एनडीए (बहुमत का आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है. इसी बीच जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है।

बीजेपी को बहुमत मिलता न देख विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एनडीए में सेंध लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे एनडीए सहयोगियों के संपर्क में हैं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पर्दे के पीछे जो कुछ भी हो रहा है, उसे सार्वजनिक नहीं किया जाता।

पवन खेड़ा ने कि हम वही लक्ष्य (295 सीटों का) रख रहे हैं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम निश्चित रूप से 295 तक पहुंचेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे समय पर क्यों नहीं अपलोड किए जा रहे हैं? हमें पूरा भरोसा है कि हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।
इस बीच सूत्रों के हवाले से ये खबर भी सामने आ रही है कि एनसीपी(एसपी) चीफ शरद पवार एक्टिव हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पवार ने नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू से संपर्क साधा है. हालांकि जेडीयू ने एनडीए से अलग होने की संभावना से इनकार कर दिया है।

जेडी (यू) प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि हम अपने पिछले रुख पर कायम हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडी(यू) एक बार फिर एनडीए में अपना समर्थन व्यक्त करता है। हम एनडीए के साथ हैं, हम एनडीए के साथ बने रहेंगे।

वहीं, आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि बीजेपी की कुल सीटें 230-232 होने जा रही हैं। अभी भी बहुमत से दूर हैं। अगर मैं चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और बिहार की जेडीयू को अलग कर दूं, तो उन्हें बहुमत भी नहीं मिल रहा है। 400 से ज्यादा का उनका अहंकार टूट गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version