पटना । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार होंगे।भाजयुमो से लंबे समय से जुड़े रहे अभिषेक : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में युवा नेता अभिषेक कुमार को बीजेपी ने प्रत्याशी बना कर सभी को चौंका दिया है। पूर्व प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष रहे अभिषेक लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें राजधानी की सबसे चर्चित सीटों में से एक पर उतारकर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।कायस्थ समाज को साधने की रणनीति : अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी के जरिए भाजपा ने युवा नेतृत्व के साथ-साथ कायस्थ मतदाताओं को भी स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। इस विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ समाज के मतदाताओं की अच्छी संख्या है, ऐसे में यह फैसला चुनावी समीकरणों में अहम माना जा रहा है। नितिन नवीन के करीबी हैं: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी युवा नेताओं में गिने जाते हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी को उम्मीद है कि उनकी युवा छवि और संगठनात्मक पकड़ चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी। नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण बांकीपुर उपचुनाव हो रहा है। नितिन नवीन की खाली सीट पर प्रशांत की सीधी एंट्री, पटना की सबसे अमीर और पढ़ी-लिखी जनता से खास अपीलबीजेपी नेताओं के अनुसार अभिषेक कुमार पटना के बोरिंग रोड क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने भाजपा में मंडल अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बाद में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचे। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार ने युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने, जनसरोकार के मुद्दों को उठाने और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version