नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही मंगलवार देर रात तक दिल्ली में भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी लग चुकी है। एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा, आजसू और जदयू के बीच सीटों का तालमेल फाइनल हो गया है। आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। 13 नवंबर को पहले फेज में 43 सीटों पर चुनाव होना है। प्रत्याशियों के लिहाज से चुनाव की तैयारी करने के लिए बहुत कम समय बचा है।

रांची से नवीन जायसवाल और कांके से कमलेश राम को टिकट मिल सकता टिकट। हटिया सीट पर कोई नया चेहरा सामने आ सकता है. इसके अलावा चंदनकियारी से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राजधनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपाई सोरेन, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, बोकारो से बिरंची नारायण, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, गिरिडीह से निर्भय शाहाबादी, खिजरी से रामकुमार पाहन, झरिया से रागिनी सिंह, बरकट्ठा से अमित यादव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

पोटका से पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को मिल सकता है टिकट7 पूर्व सांसद रहे सुनील सोरेन को दुमका, सुदर्शन भगत को गुमला, रविंद्र पांडे को बेरमो का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अरुण उरांव को सिसई, मनोज यादव को बरही, नागेंद्र महतो को बगोदर, गंगा नारायण सिंह को मधुपुर से मिलेगा टिकट।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version