पटना। आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहनेवाले वैभव सूर्यवंशी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ वैभव सूयवंशी के साथ एक्स पर उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी जी का आईपीएल में असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि घोषित की है।

उन्होंने आगे लिखा है-सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को फिर एक बार बधाई एवं शुभकामनाएं। वैभव सूर्यवंशी पर हर बिहारी को गर्व है। एनडीए सरकार खिलाड़ियों के हर कदम पर साथ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version