
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी में पार्टी सुप्रीमो यानी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। आप संसदीय दल में फूट पड़ गई है। आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं । राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सही आदमी, लेकिन गलत पार्टी में था।
राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सही आदमी हूं, लेकिन गल पार्टी में था। इसलिए मैंने आज से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं. हमने सोचा नहीं था कि ऐसे हालत होंगे। आम आदमी पार्टी अपने सिद्दांतो से भटक गई है. आम आदमी पार्टी के 8 सांसदों ने आप छोड़ने का ऐलान किया है. हम सब बीजेपी में शामिल होंगे।
आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल
राघव चड्ढा ने कहा कि स्वाति मालीवाल हमारे साथ हैं। बाकी 6 सांसदों समेत 7 सांसदों ने पत्र पर साइन कर दिए हैं, हम बीजेपी में विलय करने जा रहे हैं. हमने राज्यसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है। राघव चड्ढा ने ये भी कहा कि मुझसे बेहतर आम आदमी पार्टी को कोई नहीं जानता. मुझे जनता के मुद्दे उठाने से रोका गया. मैं अपने रास्ते अलग कर रहा हूं, मेरा मकसद सिर्फ देश के लिए काम करना था. आप ने मेरी आवाज बंद की, जिसके बाद मुझे ये फैसला लेना पड़ा।
मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था’
इस तरह राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. मैंने आम आदमी पार्टी को मैंने खून-पसीने से सींचा. अब मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं. मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था. मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा। अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही। मैंने एक साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था । मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।
राघव चड्ढा ने कहा कि जो पार्टी करप्शन हटाने के नाम पर बनी वो कंप्रोमाइज्ड लोगों के हाथ में है । राघव चड्ढा, राजीव पाठक, संदीप मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी बीजेपी में शामिल होंगे।
