रांची। झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी जिले के एसपी को आगाह करते हुए आशंका जतायी है कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ कर सकते हंै। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ब्रांच के एसपी ने राज्य के सभी डीसी, रांची एसएसपी,धनबाद एसएसपी और जमशेदपुर एसएसपी और सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर आगाह किया है कि बांग्लादेशी मूल के नागरिकों द्वारा घुसपैठ किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता।

लिहाजा ऐसी घटना पर निगरानी रखने की सख्त जरुरत है, जिससे घुसपैठ की घटना को रोका जा सके। साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर घुसपैठ से संबंधित कोई सूचना किसी अधिकारी को मिलती है तो वह अविलंब कार्रवाई करते हुए स्पेशल ब्रांच को इसकी सूचना साझा करें।

घुसपैठ होने की आशंका के बाद राज्य के मुख्य सचिव ने भी संथाल के छह जिलों के डीसी और एसपी के साथ बैठक कर कई बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए हैं। स्पेशल ब्रांच के आगाह करने के बाद झारखंड पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गयी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version