Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
नई दिल्ली। पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में अपने महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्हें ये पद दिए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में भारी विरोध हुआ, जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए इसकी घोषणा की है. ममता कुलकर्णी पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने 10 करोड़ रुपये देकर ये पद लिया है. इसी वजह से अखाड़े में ही उनका विरोधा शुरू हो गया था. उन्हें पद से हटाए जाने की भी बात सामने आई थी. हालांकि, अब उन्होंने खुद अपना पद छोड़ने…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत रांची-पटना रोड पर चरही घाटी में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। सभी महिलाएं प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद टाटा सुमो वाहन से रांची लौट रही थीं। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। मृत महिलाओं की पहचान गुमला की रहने वाली अंश देवी और रांची के आईटीआई इलाके की रहने वाली संजू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है। घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, उमा देवी, ज्योति…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के आठवें एडिशन में दसवीं ओर बारहवीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम्स को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि वो खुद को कैसे परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रख सकते हैं। पीएम मोदी ने छात्रों को आहार से लेकर व्यवहार और विचार तक का ‘गुरु मंत्र’ दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नींद पूरी आती है या नहीं, इसका पोषण से बहुत लेना-देना होता है। शरीर की फिटनेस के लिए नींद बेहद जरूरी है। आपको कितने घंटे सोना है, यह बहुत जरूरी हो जाता है। जीवन में…
महाकुंभ नगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने गंगा पूजन और आरती भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अरैल घाट पहुंचे थे। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था। ज्ञात हो कि महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान…
हजारीबाग। पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी पिछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं। बाद में रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान…
राँची । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन अस्वस्थ हैं. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया है. वे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं. सूत्रों से मिल रही जानकरr के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को 11 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस वर्ष के ह्यपरीक्षा पे चर्चाह्ण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जिसके लिए देश भर में रिकॉर्ड पांच करोड़ से अधिक पंजीकरण कराए गए हैं। प्रधानमंत्री विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं से पहले देश भर के परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को संबोधित करते हैं ताकि बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचाने में मदद मिल सके। यह कार्यक्रम छात्रों और उनके माता-पिता, शिक्षकों के साथ सीधे संवाद से और वीडियो कॉफ्रेंसिग माध्यम से संचालित किया जाता है।शिक्षा मंत्रालय की रविवार को जारी एक…
रांची। रांची में 301 करोड़ रुपये की लागत से पहली 10 लेन वाली सड़क बनेगी। यह सड़क धुर्वा के विवेकानंद स्कूल से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक जाएगी। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क का प्लान तैयार है और उसे तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। 10 लेन की सड़क आधुनिक तकनीक से बनेगी और ट्रैफिक मुक्त होगी। मुख्य मार्ग छह लेन का होगा। दोनों तरफ दो-दो लेन के सर्विस रोड बनेंगे। इन सर्विस रोड से स्थानीय इलाकों को जोड़ा जाएगा। वीआईपी और अन्य वाहनों के लिए अलग लेन होगी। नई सड़क परियोजना रांची…
इंफाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के ठीक एक दिन बाद पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम एन बीरेन सिंह ने इंफाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना त्यागपत्र सौंपा। दरअसल मणिपुर सीएम ने राज्य में जातीय हिंसा के बाद यह कदम उठाया है। इस हिंसा की देशभर में आलोचना हुई है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मणिपुर सीएम ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद वापस आकर…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध खत्म करने के बारे में चर्चा की गई है। ये फरवरी 2022 के बाद व्लादिमीर पुतिन की किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पहली बातचीत है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के समय से ही यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की बात की। पिछले हफ्ते भी ट्रंप ने कहा था कि ये युद्ध रुकना चाहिए। ये बातचीत…