Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अदालतों को ऐसी टिप्पणियां करने के खिलाफ सतर्क रहने को कहा जो स्त्रियों के प्रति द्वेषपूर्ण मानी जाएं या किसी खास लैंगिकता या समुदाय के खिलाफ हों। साथ ही न्यायालय ने कहा कि भारत के किसी भी हिस्से को पाकिस्तान नहीं कहा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लेकर शुरू किए गए मामले की कार्यवाही बंद करते हुए बुधवार को ये कड़ी टिप्पणियां कीं। न्यायालय ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने 21 सितंबर…
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और मारुति समेत बीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स पहली बार 85 हजार और निफ्टी 26 हजार अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 255.83 अंक की मजबूती के साथ सार्वकालिक उच्चतम स्तर 85,169.87 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 63.75 अंक चढ़कर 26,004.15 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव…
रांची । जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने आज (बुधवार) सुबह झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो सहित कई मंत्री एवं महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे। जस्टिस राव झारखंड हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस हैं। उनके पहले के चीफ जस्टिस बीआर सारंगी 19 जुलाई को रिटायर हो गए थे। इसके बाद इस पद का दायित्व एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद संभाल रहे थे। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव इससे…
रांची। राजधानी रांची में बन रहा कांटाटोली फ्लाईओवर 30 सितंबर से शुरू हो जाएगा। जुडको ने यह जानकारी नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को दी है। फ्लाईओवर के दो रैंप बाद में बनाए जाएंगे। फिलहाल बहुबाजार से शांतिनगर, कोकर तक फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। जुडको के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है। सचिव सुनील कुमार ने जुडको और फ्लाईओवर बना रही एजेंसी को 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। फिलहाल फ्लाईओवर के सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स चढ़ा…
पटना। अब बाइक और रेफ्रिजरेटर वालों को भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही परिवार के किसी सदस्य को प्रति माह 15000 रुपये आमदनी हो रही है तो उनका भी चयन किया जाएगा। इसके लिए अगले महीने से सर्वे का काम शुरू होगा। ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र सरकार से 6 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और देने की मांग की है, जिससे 13 लाख 50000 लोगों की जो प्रतीक्षा सूची है, उसमें कमी लाया जा सके। केंद्र सरकार की ओर से किए गए मानक में बदलाव के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को दिशा निर्देश…
नई दिल्ली। सेंसेक्स के पहली बार 85,000 को पार करने के साथ, अर्थशास्त्रियों ने कहा कि बाजार में आई तेजी, मजबूत निवेशकों की धारणा को देखते हुए भारतीय सूचकांक इस साल ऐतिहासिक 1 लाख के आंकड़े तक भी पहुंच सकता है। घरेलू इक्विटी बाजार ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया, सेंसेक्स 85,000 के ऊपर और निफ्टी 26,000 के पार चला गया है, जो सभी क्षेत्रों में मजबूत खरीदारी को दर्शाता है। इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ मनोरंजन शर्मा ने बताया कि बाजार में आई जबर्दस्त तेजी के कारण इस साल सेंसेक्स के 1 लाख के जादुई…
बेरूत। इजरायल का लगातार दूसरे दिन भी लेबनान में हमला जारी रहा। उसने मंगलवार को कई हवाई हमले किए। लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला का एक और वरिष्ठ कमांडर मारा गया। वह ईरान समर्थित इस संगठन के मिसाइल और राकेट इकाई का प्रमुख था। इजरायली सेना सोमवार से लेबनान में हवाई हमले कर रही है। उसने अपने इस पड़ोसी देश में हिजबुल्ला के 1600 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में अब तक 558 लोगों की मौत हुई और 1835 लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्ला को कोई मौका नहीं देगी।…
रांची ।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन पर दो अक्टूबर को झारखंड का दौरा कर सकते हैं। झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने कहा कि पार्टी जल्द ही 150 सूत्री घोषणापत्र जारी करेगी, जिसमें राज्य में महिलाओं के लिए गोगो दीदी (मां-बहन) योजना पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। शर्मा ने दावा किया कि यह योजना झारखंड मुक्त मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार की झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) से बेहतर होगी। इस योजना के तहत सरकार महिला लाभार्थी को 1,000 रुपये…
रांची। झारखंड के पहले ट्रांसपोर्ट नगर का उद्घाटन नवरात्रि से पहले होने की उम्मीद है। इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग रेस है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर के साइट का निरीक्षण किया है और जुडको के अधिकारियों और एजेंसी केएमवी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया की मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत हर हाल मे ट्रांसपोर्ट नगर नवरात्रि के पहले सप्ताह में आम जनता और ट्रांसपोर्टरों को समर्पित कर दिया जाए। ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: सचिव ने यह भी कहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर के रखरखाव और संचालन की नीति और प्रक्रिया जल्द से…
रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम का दो दिवसीय दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया। आयोग ने कहा है कि हम राज्य में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा के चुनाव कराने को प्रतिबद्ध हैं। कानून व्यवस्था और चुनाव आयोग के निदेर्शों का बिना किसी पक्षपात के सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। राज्य सरकार, प्रशासन और कानून का अनुपालन कराने वाली एजेंसियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में आई…