Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पटना में जदयू कार्यलाय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’
- बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- मूसलाधार बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त व्यस्त, लोकल ट्रेनें भी प्रभावित
- झारखंड में कल से तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
- रांची के राज अस्पताल में लातेहार के युवक की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
Author: News Maati
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफतौर पर कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे समय से पूर्ण करें, जिससे दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पार्टी ने दिल्ली में लगातार चौथी बार सरकार बनाई है। आतिशी के साथ मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने भी शपथ ली, जो नई सरकार में अहम भूमिकाएं निभाएंगे। आतिशी, जो अरविंद केजरीवाल सरकार में शिक्षा, वित्त, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, बिजली समेत 13 विभागों का कार्यभार संभाल रही थीं, अब मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली की जनता की सेवा करेंगी। उनकी प्रशासनिक क्षमता और नीतिगत निर्णयों की सराहना पहले से ही की जाती रही…
चतरा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेमंत सरकार को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने पूछा कि झारखंड में रोहंगिया बांग्लादेशी घर और कागजात बना रहे हैं इन्हें क्यों नहीं रोका जा रहा है। कांग्रेस के शहजादा राहुल गांधी अमेरिका में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। सिख धर्मावलंबियों को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। राजनीति देश बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने…
नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल होने की बात सामने आने के बाद देशभर में सियासी हंगामा मचा हुआ है। इस मामले को लेकर हर कोई सवाल उठा रहा है। आरोप लग रहा है कि प्रसाद में मिलावट करके हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब तिरुपति मंदिर के प्रसाद ने विवाद को जन्म दिया है। करीब 40 साल पहले भी ऐसे ही सवाल उठे थे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर के प्रसाद की क्वालिटी को लेकर…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी)ने धनबाद के कारोबारी पुंज सिंह को गिरफ्तार किया। बालू,कोयले और शराब के धंधे से जुड़े पुंज सिंह के खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामले की जांच चल रही थी। पुंज सिंह बिहार के बहुचर्चित बालू घोटाले के आरोपी है। उन पर ब्रांडसंस कंपनी में निदेशक रहते हुए राजस्व चोरी के आरोप है।बिहार में बालू के अवैध कारोबार को लेकर काफी पहले से जांच चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अबतक छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुका है। बिहार में बालू के अवैध खनन,बिना चालान की बिक्री और राजस्व चोरी को लेकर पुलिस…
रांची। निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 23 सितंबर को रांची आएगी। दो दिनों तक चलने वाले इस दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। माना जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में राज्य में चुनाव हो सकते हैं। आयोग की टीम 23 सितंबर को सुबह 9 बजे रांची पहुंचेगी। इस दौरान वे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, इन्फोर्समेंट एजेंसियों और राज्य के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। टीम चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी करेगी। राजनीतिक दलों के साथ बैठक में बीजेपी, कांग्रेस, जेएमएम, राजद,…
मुंबई। भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी हर दिन सुर्खियों में रहते हैं और इस साल उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही और अब एक और वजह सामने आई है, जिसके बाद लोग उनकी लग्जरी लाइफ और शौक के बारे में बोलते, सुनते और सोचते नहीं थक रहे हैं। जी हां, इस बार चर्चा की वजह है अंबानी फैमिली की नई प्राइवेट जेट बोइंग 737 मैक्स 9, जो कि भारत आ चुकी है और भारत की यह पहली अल्ट्रा लग्जरी प्राइवेट जेट है। मुकेश अंबानी के पास पहले से ही काफी सारी…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह बात कही। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी…
बेरूत। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला कर हिजबुल्ला की सैन्य शाखा के प्रमुख इब्राहीम अकील को मार डाला। अकील हिजबुल्ला की इलीट रादवान फोर्स का भी प्रमुख था। अकील पर अमेरिका ने 70 लाख डॉलर का इनाम रखा था। वह 1983 में बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला मामले में वांछित था। अमेरिकी और जर्मन नागरिकों को बंधक बनाने के एक अन्य मामले में भी उसकी भूमिका थी। हिजबुल्ला के 100 रॉकेट लांचर नष्ट : बेरूत के उपनगर दाहिये के दो भवनों पर हमले में आठ लोग मारे गए हैं और 59 घायल हुए हैं, दोनों…
वर्धा (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे हैं।मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है। मोदी ने कांग्रेस नेताओं…