Author: News Maati

नोएडा । यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस ने बीती रात आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मारा गया बदमाश, कुख्यात शराब तस्कर गैंग का सदस्य था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में 19 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद कुमार को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को गाजीपुर में दिलदारनगर…

Read More

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में रैंप वॉक करके एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया है। एक शानदार ड्रेस पहने हुए ऐश्वर्या ने अपने लुक को पेरिस में इस तरह से दिखाया कि इस हसीना का हर कोई कायल हो गया। दूसरी तरफ हैं आलिया भट्ट, जिनके फैंस के लिए उन्हें वहां देखना सबसे ज्यादा एक्साइटिंग था। आलिया इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनकी तारीफ में शब्द ही कम पड़ जाएं। ऐश्वर्या राय ने लरहराते बालों के साथ जब एंट्री की तो जैसे सारे दिल थम गए हों। उन्होंने वॉक खत्म करके…

Read More

साहिबगंज । झारखंड के साहिबगंज जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय युवक अनु कुमार बेदिया की उत्पाद सिपाही की भर्ती परीक्षा की दौड़ में भाग लेने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अनु ने अपने परिवार का भविष्य संवारने के लिए इस नौकरी के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अनु, पतरातू प्रखंड के साकी गांव के रहने वाले थे और 12 सितंबर को साहिबगंज में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में भाग लेने गए थे। दौड़ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई…

Read More

मुंबई । शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार के बाद बाजार के मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। अब तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 85,052 और 25,978 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। सुबह 10:12 पर सेंसेक्स 60 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,986 और निफ्टी 19 अंक की तेजी के साथ 25,958 पर था। हालांकि, शुरुआती कारोबार बाजार में रुझान सकारात्मक बना हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1388 शेयर हरे निशान और 758 शेयर लाल निशान में थे। छोटे और मझोले शेयरों में…

Read More

मुजफ्फरपुर । लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की वैशाली से सांसद वीणा देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में सांसद सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में दिनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप हुई है। बताया जा रहा है वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं ग्रामीण भी मौके…

Read More

खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरूआत करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कांग्रेस को महाभ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र विरोधी तत्वों और अलगाववादी ताकतों को संरक्षण देती है। इस पार्टी ने भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पोषण किया है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से यही सब सीखा है। कांग्रेस की राह पर चलकर जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई, परिवारवाद को बढ़ावा दिया, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया,…

Read More

रामगढ़ जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में बिहार के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गैंग काफी सक्रिय थे। इस बात का खुलासा रामगढ़ पुलिस ने तब किया जब गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया। बिहार के ही कुछ लोग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को परीक्षा पास कराने की टिप्स दे रहे थे। इसके बदले में 25 लाख रुपये की डिमांड थी। रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने सोमवार को इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इस गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आ चुके हैं। गिरफ्तार सदस्य चंचल कुमार सिंह आरा जिले के चौरी थाना अंतर्गत बेरथ गांव का…

Read More

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर समेत चार अपराधियों को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शूटर अश्विनी कुमार सिंह और प्रिंस कुमार कुरुक्षेत्र हरियाणा के रहने वाले हैं। जबकि उनके साथ गिरफ्तार दो अन्य अपराधी उमेश कुमार सिंह और सर्विस कुमार यादव लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने गांजा और अफीम भी बरामद किया है। डीएसपी अरविंद कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली…

Read More

बेरुत (लेबनान)। गाजा में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने पड़ोसी देश लेबनान में हिज्बुल्लाह आतंकियों के 300 ठिकानों पर एकसाथ स्ट्राइक की है, जिसमें अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 300 ठिकानों पर हमले किए हैं। वहीं, लेबनान ने दावा किया कि इन हमलों में 100 लोग मारे गए हैं। इजरायल के डिफेंस फोर्स (आइडीफ) ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 (स्थानीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे) से सुबह 7:30 बजे के…

Read More

रामगढ़। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप एक ट्रेलर पीबी 10 एचजेड 5084 में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक आदित्य कुमार और राजा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक चंदन कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों युवक दिग्वार गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर…

Read More