Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
पटना। बिहार में जाति को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। मांझी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें यादव नहीं बल्कि गड़ेरिया बताया है। लालू ने भी पलटवार करते हुए मांझी पर तंज कसा है। कुल मिलाकर पितृपक्ष के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे के पुरखों की जाति उकट (किसी भी बात की छीछालेदर करना) दी। लालू को मांझी ने कहा था- गड़ेरियामामला शुरू हुआ जब पत्रकारों ने जीतन राम मांझी से लालू परिवार पर उनके…
बोकारो गोमो रूट पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गई
रांची। झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया, “इस्पात ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कल रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये। हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत…
मुंबई । एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.3 अंक चढ़कर 85,372.17 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 51.85 अंक की बढ़त के साथ 26,056 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और…
रांची। झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी तो एक बार फिर महिलाओं के नाम एक रुपए में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री फिर शुरू होगी और किसानों को भी प्रति एकड़ पांच हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व सीएम रघुवर दास के कार्यकाल में महिलाओं के नाम एक रुपए में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री और किसानों को भी प्रति एकड़ पांच हजार रुपए देने की योजना शुरू हुई थी। जिसे 2019 में हेमंत सरकार बनने पर बंद कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार बीजेपी के घोषणा पत्र में 150 घोषणाएं होंगी। जिसमें पांच प्रमुख वादों को लेकर बीजेपी…
रांची। सरकारी चिकित्सकों को भी पुलिस कर्मियों की तरह वर्ष में 13 माह का मानदेय मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को आइएमए, झारखंड तथा झासा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में इसका आश्वासन दिया। आइएमए तथा झासा के पदाधिकारियों का कहना था कि स्वास्थ्य सेवा भी पुलिस सेवा की तरह आकस्मिक सेवा है, इसलिए यह लाभ उन्हें मिलना चाहिए। बैठक में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 50 बेड तक के अस्पतालों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से मुक्त करने पर भी सहमति बनी। इससे अधिक बेड के अस्पताल ही इस एक्ट के दायरे में आएंगे। इस संबंध में…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में खूंटी में अफीम के फसलों को नष्ट करने एवं झारखंड में अफीम, चरस, गांजा आदि ड्रग्स के कारोबार में लगातार वृद्धि पर स्वत: संज्ञान पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट को रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि रांची में चल रहे हैं 36 रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट में से सिर्फ दो के पास ही लाइसेंस है, 34 रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट के पास लाइसेंस नहीं है। कोर्ट को बताया गया कि रांची नगर निगम ने बिना लाइसेंस वाले रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है। लाइसेंस नहीं…
रांची। एसएससी-सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक की जांच की मांग को लेकर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। जनहित याचिका दायर कर मांग की गई है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की जाए। क्योंकि, पुलिस की एसआईटी की जांच अब तक सार्वजनिक नहीं हुई और न ही उस जांच में सभी तथ्य सामने आए हैं। हालांकि, अब तक यह जनहित याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। राज्य सरकार ने जनवरी महीने में एसएससी सीजीएल की परीक्षा ली थी, जिसमें पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने इस…
रांची । झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के सिक्योरिटी कारकेड में लगी सभी गाड़ियों को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। इसकी जानकारी चंपाई सोरेन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा है कि राज्य की जनता इसका जवाब देगी।चंपाई सोरेन ने लिखा कि सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर इस सूचना को साझा करने के कुछ…
रांची। भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (पूर्वी) की परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितंबर को होगा। इस परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह धनबाद के गोल्फ मैदान में होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सह पूर्व सांसद रवींद्र राय ने बताया कि समापन समारोह में स्थानीय सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। वहीं गोल्फ मैदान की सभा में धनबाद, बाघमारा व झरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को गंभीरता से…
सोनीपत/नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में आयोजित चुनावी रैली में आरक्षण और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रति नफरत कांग्रेस के डीएनए में है, हरियाणा की जनता को कांग्रेस की आरक्षण विरोधी रणनीति से सावधान रहना होगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस राजघराने से आने वाले हर प्रधानमंत्री ने आरक्षण का लगातार विरोध किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में समाया हुआ है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि…