Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
- मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
- तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
- वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
Author: News Maati
देवघर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 70 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नर्सिग होम का लाइसेंस रेन्युअल कराने के नाम पर सिविल सर्जन अपने बेलाबगान स्थित आवास नवजीवन हास्पीटल एंड रिसर्च सेन्टर पर घूस ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे दुमका ले गई। एसीबी के अनुसार बंगाल के नार्थ आसनसोल निवासी मो महफुज आलम ने लिखित आवेदन दिया था कि कॉलेज रोड मधुपुर में आवेदक ने वर्ष 2020 में बंगाल नर्सिंग होम के नाम से एक दस बेड के हॉस्पीटल की शुरूआत किया…
गुमला। विधान सभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही प्रशासनिक अमला रेस हो गयी है। जिले में शांति पूर्ण, भय मुक्त व निर्विघ्न चुनाव कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी रायडीह को अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियार एवं अधिक मात्रा में नगद राशि का लेन-देन के संबंध में विशेष जाँच करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। एसपी ने थाना प्रभारी को सभी वाहनों की गहनता पूर्वक जांच…
नई दिल्ली। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 2025-26 के लिए 6 रबी फसलों के लिए नई एमएसपी जारी की है. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. सरकार ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के MSP में वृद्धि…
चंडीगढ़ । हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई। पंचकूला में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के दौरान महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए मूल वेतन का 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।केंद्र सरकार के इस फैसले का लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। डीए को लेकर हर 6 महीने में संशोधन होता…
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही मंगलवार देर रात तक दिल्ली में भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी लग चुकी है। एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा, आजसू और जदयू के बीच सीटों का तालमेल फाइनल हो गया है। आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। 13 नवंबर को पहले फेज में 43 सीटों पर चुनाव होना है। प्रत्याशियों के लिहाज से चुनाव की तैयारी करने के लिए बहुत कम समय बचा है। रांची से नवीन जायसवाल और कांके से कमलेश राम को टिकट मिल सकता टिकट। हटिया…
नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ई-फाइलिंग ITR पोर्टल में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह टैक्सपेयर्स के लिए अधिक सुविधाजनक होंगे। विभाग की तरफ से एक इंटरनल सर्कुलर में ये बात सामने आई है कि एक नया ITR ई-फाइलिंग पोर्टल IEC 3.0 जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंटरनल सर्कुलर के मुताबिक मौजूदा इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (IEC) 2.0 का ऑपरेशन फेज खत्म हो रहा है। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट के तौर पर IEC 3.0 इसकी जगह लेगा। IEC प्रोजेक्ट एक ई-फाइलिंग प्लैटफॉर्म पेश करता है। यह टैक्सपेयर्स…
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं होगी। कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन देगी। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में सरकार बनने जा रही है. हालांकि एक ही मंत्री पद मिलने की चर्चा के बाद कांग्रेस ने सरकार में शामिल नहीं होने के फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी सरकार को बाहर से समर्थन देगी। कांग्रेस सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। बताते चलें कि हाल ही में हुए…
रांची । राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई । आग लगने से सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई सुबह का समय होने की वजह से काफी लोग सब्जी लेने के लिए मंडी पहुंचे थे। पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थनीय लोगों ने बताया की आग सब्जी के बॉक्स और कैरेट में लगी थी, जो धीरे धीरे पूरे मार्केट में फैल गई. आग की लपटें इतनी जल्दी से फैली की सब्जी मंडी के दोनो ही मालों पर आग…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न कैबिनेट की बैठक में बिहार खनिज समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण संशोधन नियमावली-2024 की स्वीकृति सहित 22 एजेंडों पर मुहर लगी। कैमूर और रोहतास जिले के 177 बसावट (132 गांव) के 21644 घरों को सीधे ग्रिड से विद्युतिकरण के लिए “पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना” के तहत 117 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। नये तीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों में इलेक्ट्रॉनिक साधनों लैपटॉप, स्मार्टफोन सहित अन्य उपकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई…