Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में सीता सोरेन की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बाहा पूजा में उनकी मौजूदगी ने इस अटकल को बल दिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद लगभग एक साल से सोरेन परिवार से उनकी दूरी थी। हालांकि, इस दौरान वह शिबू सोरेन से मिलती रही हैं। लेकिन पारिवारिक कार्यक्रमों और नेमरा आने से परहेज करती रही हैं। यह घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। धनबाद में हेमंत सोरेन की तारीफ का नरम रुख अपनाती दिखीं सीता सोरेन पिछले कई महीनों से हेमंत सोरेन के किसी…
देहरादून । केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी स्थानीय विधायक आशा नौटियाल ने दी। उनका कहना है कि कुछ गैर हिंदू तत्वों द्वारा केदारनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को भंग करने के उद्देश्य से मांस, मछली और शराब परोसे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें वहां आने से रोका जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी केदारनाथ में एक बैठक आयोजित की…
कराची। पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है। 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले…
पटना । विधायक तेजप्रताप यादव के ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को ठुमके लगाने के आदेश देने को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने शनिवार को राजद को कठघरे में खड़ा किया। अरविंद निषाद ने कहा कि विधायक तेज प्रताप यादव ने जिस तरह से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान ठुमके लगाने का आदेश दिया, वह लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की याद दिलाता है। जिस प्रकार से तेज प्रताप ने पुलिसकर्मी को निलंबित करने की धमकी दी, वह कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में जिस…
पटना। बिहार में शनिवार को रंगोत्सव के पर्व होली की धूम है। आम से लेकर खास तक होली के पर्व में रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। सड़कों पर बच्चों और युवाओं की टोलियां नजर आ रही हैं जो आने-जाने वालों को रंग डाल रहे हैं। शुक्रवार को भी कई इलाकों में होली मनाई गई थी। वहीं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की होली आज फिर चर्चा में रही। ‘ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर देंगे-तेज प्रताप आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी अपने सरकारी आवास पर जमकर होली खेली। रंग-गुलाल…
पटना । बिहार में शनिवार को रंगोत्सव के पर्व होली की धूम है। आम से लेकर खास तक होली के पर्व में रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। सड़कों पर बच्चों और युवाओं की टोलियां नजर आ रही हैं जो आने-जाने वालों को रंग डाल रहे हैं। शुक्रवार को भी कई इलाकों में होली मनाई गई थी। इस बीच, बिहार के नेता भी होली के जश्न में डूबे नजर आए। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को अपने परिवार के लोगों के साथ होली खेलते नजर आए। उन्होंने ढोलक बजाकर फगुआ के गीत भी गाए। इस मौके पर उन्होंने…
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंडसइंड बैंक को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी अनिश्चितताओं के बीच बैंक के ग्राहकों को उसकी वित्तीय स्थिति के बारे में आश्वस्त किया है। केंद्रीय बैंक ने पुष्टि की कि इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और जमाकर्ताओं के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। केंद्रीय बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, “इस समय जमाकर्ताओं को अटकलों पर प्रतिक्रिया करने की कोई जरूरत नहीं है।” उसने कहा कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और रिजर्व बैंक इस पर कड़ी निगरानी रख रहा है। आरबीआई…
पटना। बिहार में होली के रंगों के बीच राजनीतिक रंग भी खूब चढ़ा। RJD नेता तेज प्रताप यादव अपने चाचा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ढूंढने निकल पड़े। शनिवार ( 15 मार्च ) को बिना हेलमेट के स्कूटी पर सवार होकर तेज प्रताप समर्थकों के साथ सीएम आवास की तरफ बढ़े। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को ‘पलटू चाचा’ कहकर संबोधित किया। सुर्खियों में तेज प्रताप यादव आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप होली के दिन अपने अनोखे अंदाज में सुर्खियों में आ गए। वे स्कूटी पर बिना हेलमेट एक साथी के साथ निकले। उनके पीछे-पीछे समर्थकों का…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अनुरोध किया है कि रूसी सेना से घिरे हजारों यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दी जाए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की, जो अच्छी और उपयोगी रही। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से जगह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा रूस के कुर्स्क क्षेत्र की ओर था, जिसे यूक्रेन ने अपने कब्जे में ले लिया था और वहां रूसी सेना आगे बढ़ रही थी। गुरुवार को पुतिन ने इस इलाके का दौरा किया और…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के घोडथम्भा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम होली के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घोडथम्भा चौक पर पहुंचने के बाद मस्जिद वाली गली से जुलूस निकलने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। पथराव को रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई। देखते ही देखते हिंसा बढ़ी और आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें कई दुकानों, बाइकों और चारपहिया वाहनों को आग के हवाले…