Author: News Maati

रांची । बोकारो के गरगा ब्रिज के समीप पटाखों की दुकानों में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि 66 दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पांच दमकल गाड़यिों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगने के कारण गरगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और दुकानदार और ग्राहक इधर उधर भागने लगे।पटाखों के धमाकों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और धुएं के गुबार से आसमान भर गया। पुलिस सूत्रों ने आज…

Read More

कच्छ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा इस वर्ष भी जारी रखी। उन्होंने गुरुवार को गुजरात के कच्छ के सर क्रीक क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मियों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्गम और चुनौतीपूर्ण सीमावर्ती स्थान पर तैनात सैनिकों को उत्सव की खुशियां दीं। सर क्रीक के पास लक्की नाला में समारोह में भाग लेने के दौरान उन्हें जवानों को मिठाई खिलाते हुए देखा गया। यह क्षेत्र पाकिस्तान के साथ क्रीक सीमा की शुरुआत को चिह्नित करता…

Read More

धनबाद । विधानसभा चुनाव 2024 में धनबाद के टुंडी और झरिया विधानसभा क्षेत्र में नया ट्रेंड दिख रहा है। इस बार धनबाद के दो सीटों पर बाप-बेटा आमने-सामने है। जबकि बोकारो जिले की एक सीट पर पति-पत्नी के बीच टक्कर होगी। टुंडी विधानसभा में पूर्व मंत्री और जेएमएम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के सामने उनके बेटे दिनेश महतो होंगे। वहीं झरिया में भी रुस्तम अंसारी के सामने उनके बेटे सद्दाम हुसैन चुनावी मैदान में है। झरिया विधानसभा क्षेत्र में जहां जेठानी और देवरानी के बीच भी एक बार फिर से कड़ा मुकाबला है। वहीं गोमिया सीट से पति चितरंजन साव…

Read More

अहमदाबाद: गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को केवड़िया में सलामी दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में साफ किया कि आने वाले दिनों में देश की एकता और अखंडता और और मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत शक्ति और शांति का महत्व जानता है। दुनिया भर में मची उथल-पुथल के बीच विकास करना सामान्य बात नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि देश सेकुलर सिविल कोड की…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को केवड़िया में सलामी दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में साफ किया कि आने वाले दिनों में देश की एकता और अखंडता और और मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत शक्ति और शांति का महत्व जानता है। दुनिया भर में मची उथल-पुथल के बीच विकास करना सामान्य बात नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि देश सेकुलर सिविल कोड की…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश का उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर ऐसा मंदिर बनने जा रहा है, जहां स्वचालित वेंडिंग मशीन से श्रद्धालुओं को प्रसाद की सुविधा उपलब्ध होगी। भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी अब श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल सकेगी। इसके लिए महाकाल मंदिर में एटीएम जैसी मशीन लगाई जा रही है, जिसमें क्यूआर कोड स्कैन करते ही या नकद पैसे डालते ही लड्डू प्रसादी का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। इस तरह महाकाल मंदिर देश का ऐसा पहला मंदिर बनेगा, जहां इस तरह की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलेगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज…

Read More

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से देख-जान सकेंगे। पर्यटन विभाग ने छठ टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें नहाय खाय से लेकर पारण तक की परंपरा और संस्कृति से लोग रूबरू हो सकेंगे। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि छठ की महिमा को देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए छठ को पर्यटन उत्सव का रूप दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग पहली बार विशेष टूर पैकेज बनाकर देश-विदेश के पर्यटकों को आमंत्रित कर रहा है।बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम महापर्व को लेकर दो तरह के टूर पैकेज लेकर आया…

Read More

अयोध्या। प्रभु श्रीराम के दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद रामनगरी में आयोजित आठवां दीपोत्सव इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया। यह दीपोत्सव इसलिए भी विशेष रहा कि रामनगरी एक नहीं बल्कि दो कीर्तिमानों की साक्षी बनी। एक ओर दीयों की दीप्ति से रामकी पैड़ी, भजन संध्या स्थल और चौधरी चरण सिंह घाट आलोकित रहा तो दूसरी ओर सरयू माता भी। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 16 सौ श्रद्धावनत भक्त मां सरयू की आरती में आबद्ध रहे। अपनी तरह के पहले आयोजन पर एक साथ दो विश्व कीर्तिमान बना कर सरयू माता इतराती और गौरवान्वित होती प्रतीत…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को छापेमारी के दौरान एक करोड़ 14 लाख 99 हजार 980 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तीन विदेशी शराब की बोतल, एक अमेरिकन टूरिस्ट बैग और दो मोबाइल फोन बरामद जब्त किया है। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बुधवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराये जाने को लेकर लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि…

Read More

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दीपोत्सव 2024 के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया। इस दौरान उनके भाषण में लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी को मिली पराजय का दर्द भी छलका। मुख्यमंत्री ने भारी गले से कहा कि अयोध्या के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो-जो कहा उसे पूरा किया, मगर एक बार फिर से अयोध्या की बारी है। मां सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए, हमें इस अभिशाप से बाहर निकलना होगा। योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो : सीएम योगी ने दीपोत्सव…

Read More