Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई तलवारबाजी में सोनू मुंडा की मौत हो गई। घटना के विरोध में रविवार को आक्रोशित लोगों ने शव के साथ रांची-पुरुलिया सड़क को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर नामकुम थाना प्रभारी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। प्रशासन की ओर से मृतक के…
नई दिल्ली। पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को अपनी ताकत बताई और पाकिस्तान के साथ देश के रिश्तों पर बात की।पीएम मोदी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कहा, “मेरी ताकत मोदी नहीं है, 140 करोड़ देशवासी और हजारों साल की महान संस्कृति और परंपरा हमारी ताकत है। इसलिए मैं जहां भी जाता हूं, मैं अपने साथ हजारों साल की वैदिक परंपरा, स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद, सपनों और आकांक्षाओं का सार लेकर जाता हूं। जब मैं विश्व के नेताओं से हाथ मिलाता हूं, तो…
रांची। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड में भी अब अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस बुलडोजर चला रही है। इसका ताजा उदाहरण राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में देखने को मिला। हत्या के आरोपी की ओर से नामकुम स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर होटल का संचालन किया जा रहा था। आरोपी उसी होटल के पीछे में रहता भी था। रांची पुलिस की ओर से उस पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त किया गया है। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में होली के दिन 15 मार्च को जोरार बस्ती में हुई पत्थरबाजी और मारपीट के…
नई दिल्ली। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया है कि 2026 में ही भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान से उछल कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। भारत में पॉलिसी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने के साथ ही माइक्रो स्टेबिलिटी भी दिख रही है। इसके…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के पायल होटल में होली के दिन जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में होटल की मालकिन ममता शरण गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उन्होंने अपने देवर, भतीजे और उसके दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह विधवा महिला है। बड़े मुश्किल से होटल का संचालन करती हैं उनके देवरा रविंद्र शरण, भतीजे आदित्य सारण, कुणाल शरण उन लोगों के दोस्त पोचरा निवासी विनोद नायक के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सुनियोजित तरीके…
दुमका। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चैत माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रविवार को तीर्थ नगरी बासुकीनाथ धाम सपरिवार पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पैतृक पंडा के मौजूदगी में विद्वान वैदिक पंडितों संग पूरे विधि विधान के साथ षोड्षोपचार विधि-विधान से फौजदारीनाथ का जलाभिषेक किया। भोलेनाथ को जल चढ़ाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने माता पार्वती, काली एवं बगलामुखी की पूजा-अर्चना किया। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ सहित मंदिर में मौजूद समस्त देवी देवताओं की पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ आरती की। आरती के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित उनके परिवार ने बाबा बासुकीनाथ को नमन कर आत्मिक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रसारित एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में अपने जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने आरएसएस जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार सीखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और पॉडकास्ट लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपने निजी और समाज जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है। इसी में से एक पहलू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रहा। संघ की अपने जीवन में भूमिका पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री मोदी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रसारित एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में अपने जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने आरएसएस जैसे प्रतिष्ठित संगठन से जीवन का सार सीखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और पॉडकास्ट लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपने निजी और समाज जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है। इसी में से एक पहलू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रहा। संघ की अपने जीवन में भूमिका पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री मोदी…
रांची। लोअर बाजार थाना पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सदर थाना निवासी शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल, नामकुम थाना निवासी मो अशफाक अंसारी और आशिफ सिद्धिकी शामिल है। इनके पास से आठ चकीय रिवाल्वर, एक पिस्टल, मैगजीन,आठ गोली,एक हीरो पैशन बाइक और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है। लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने रविवार को बताया कि एसएसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी खादगढ़ा टीओपी दिवाकर कुमार और एएसआई भीम सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया और…
पटना । राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव को अब जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल होली के दिन राजद नेता तेजप्रताप यादव पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाते नजर आए थे। अब पुलिस ने इसपर ऐक्शन लेने का मूड बना लिया है। तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को वर्दी में ठुमका लगाने के लिए कहा था। इस मामले में ठुमका लगाने वाले पुलिसवाले पर भी ऐक्शन हुआ है। दरअसल 15 मार्च को तेजप्रताप के आवास पर होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।…