Author: News Maati

सबौर । बिहार की पारंपरिक कृषि संपदा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए बिहार के फेमस लिट्टी-चोखा, चना सत्तू और बथुआ आम को जीआई टैग दिलाने के लिए औपचारिक तौर पर आवेदन करने की मंजूरी दी गई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में शनिवार को आयोजित जीआई पंजीकरण की 10वीं समीक्षा बैठक अनुसंधान निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कृषि जगत के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बिहार के तीन और कृषि उत्पादों लिट्टी-चोखा, बिहार चना सत्तू और बथुआ आम को जीआई टैगिंग…

Read More

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं और गैंगस्टरों पर लगातार कमर तोड़ने जुटी है। योगी ने यूपी की सत्ता पर काबिज होते ही गुंडाराज को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा। अब एक-एक कर माफियाओं और गैंगस्टरों की कमर टूटती जा रही है। पुलिस ने शनिवार को ढाई लाख के एक इनामी शूटर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर जमशेदपुर में एक एनकाउंटर में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया. वह एक बड़ा अपराधी था और उसके…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। आरएसएस प्रचारक की पृष्ठभूमि से निकलकर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे नरेन्द्र मोदी रविवार को बतौर पीएम पहली बार नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचेंगे। संघ मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भाजपा और संघ के बीच समन्वय को मजबूत करने की नई पहल शुरू हुई है। नागपुर दौरे में प्रधानमंत्री आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नेत्रालय की आधारशिला…

Read More

मऊ।उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश अनुज कनौजिया का झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर हुआ है। अनुज कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज थे। मऊ में उसके ऊपर सबसे अधिक छह केस दर्ज हैं। पिछले दिनों यूपी पुलिस ने उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पांच सालों से अनुज कनौजिया की तलाश यूपी पुलिस को थी। अनुज के झारखंड के जमशेदपुर में छिपे होने की टिप मिलने के बाद यूपी एसटीएफ ने जाल बिछाया। शनिवार को जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ में अनुज को मार गिराया गया। यूपी एसटीएफ के…

Read More

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वो सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय आए। जहां पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक करेंगे। रविवार को वे बापू सभागार में सहकारिता विभाग की सवा 800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे गोपालगंज में न्यू पुलिस लाईन मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन के तीन बजे के बाद वो पटना वापस आएंगे, और वे एनडीए के प्रमुख…

Read More

नेपीडॉ । म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप ने महातबाही मचाई है। इसकी चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,644 हो गई है। करीब 3,408 लोग घायल हैं और 139 अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने शनिवार को देश के सैन्य शासन का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि मलबा हटाने का काम जारी है। शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से ज्यादा दूर नहीं था। भूकंप के कारण कई इलाकों में…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट रांची के एसीबी के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने रिश्वत लेने के 12 साल पुराने मामले में दोषी करार अभियुक्त डोरंडा कोषागार के तत्कालीन कोषागार अधिकारी पवन कुमार केडिया को शनिवार को पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने उसे उक्त मामले में 24 मार्च को दोषी करार दिया था। उस पर 30 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। यह रिश्वत विभाग में कार्यरत लिपिक प्रशांत कुमार दास से ले रहा…

Read More

रांची। पुलिस की लापरवाही से शनिवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पुलिस लाइन में अफरा तफरी मच गई। स्कूल में आंसू गैस का धुआं पहुंचने से बच्चों की आंखों में जलन होने लगी। इससे कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कई बच्चे बेहोश हो गये । इसके बाद आनन फानन में लगभग 12 बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में दो बच्चों को छोड़कर अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह घटना स्कूल के पास मौजूद पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान हुआ। स्कूल की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना प्रसाद ने…

Read More

नेपीडॉ । म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंपों की एक श्रृंखला के ठीक एक दिन बाद, शनिवार को देश में 5.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप में देश में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। नवीनतम भूकंपीय गतिविधि म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ के पास दोपहर 2.50 बजे के आसपास 10 किलोमीटर की गहराई पर हुई। शुक्रवार के भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले इस नए भूकंप से होने वाले नुकसान और संभावित हताहतों के बारे में अभी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है।…

Read More

समस्तीपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुए। इस बार तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से प्रदेश के टॉपर बने, जिनमें समस्तीपुर जिले की साक्षी शर्मा भी शामिल हैं। पूरे प्रदेश में टॉप करने के बाद उन्होंने बताया कि यह रोजाना 8-10 घंटे की कड़ी मेहनत का नतीजा है। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव की रहने वाली साक्षी ने दो अन्य छात्रों के साथ 489 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता रामनरेश शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं और मां संगीता कुमारी गृहिणी हैं। साक्षी की बड़ी बहन…

Read More