Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज आज, 5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
Author: News Maati
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के प्रमुख लीडर जगदीश उर्फ बुधरा को मार गिराया, इसके बाद मारे गए नक्सलियों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। जगदीश उर्फ़ बुधरा दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और उसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम था। वह सुकमा जिले के ग्राम पिट्टेडब्बा, थाना कूकानार, और ग्राम पाउरगुडेम, थाना पामेड़ का निवासी था। लगभग 40 साल की उम्र में बुधरा नक्सली संगठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। वह झीरम हत्याकांड में भी शामिल…
रांची। अविभाजित बिहार के बहुचर्चित अलकतरा घोटाला मामले में 28 साल बाद सीबीआई कोर्ट का आज फैसला आया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन सहित पांच आरोपितों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही सभी पर 15- 15 लाख रुपए का जुमार्ना भी लगाया। सजा पाने वाले में पूर्व मंत्री इलियास हुसैन , शहाबुदीन बेग, पवन कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल और विनय कुमार सिन्हा शामिल है। वहीं मामले में ट्रायल फेस कर रहे सात आरोपितों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में 28 साल बाद मुकदमे से बरी किया…
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली जीत गये हैं, अब बिहार की बारी है।नड्डा ने दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा की ओर से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव पर तीखा प्रहार किया और कहा कि उनके शासनकाल में बिहार जंगलराज में तब्दील हो गया था। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया था कि शाम पांच बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना…
नाएप्यीडा। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,002 हो गई है। म्यांमार में केंद्रित एक शक्तिशाली भूकंप ने दक्षिण-पूर्व एशिया को हिलाकर रख दिया है। शुक्रवार को आए भूकंप के कारण अब तक म्यांमार में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 2376 लोग घायल हुए हैं। वहीं, करीब 30 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य तेज किए गए हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप की वजह से म्यांमार के पड़ोसी देश ईलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है।…
काठमांडू। नेपाल में पूर्व राजा समर्थक प्रदर्शनकारियों, बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो रही है। राजा समर्थक मानी जाने वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व राजा को भी नजरबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह को उनके निर्मल निवास में ही नजरबंद कर लिया गया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी की दर्जनों घटनाएं, पत्रकार को जिंदा जलाए जाने की वारदात के बाद पहले गृह मंत्रालय और फिर बाद में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की देर रात को कैबिनेट की…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आयोजित कार्यक्रम में 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले सहायक उर्दू अनुवादको के मात्र 449 पद थे जो जरूरत के हिसाब से काफी कम थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में हमारी सरकार ने 1,204 नये पद स्वीकृत किये, और सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या को बढ़ाकर 1,653 कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी के तहत आज 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है तथा शेष पदों पर बहाली…
रांची। झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शनिवार को आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित एसपी, कमांडेंट, डीआईजी और आईजी की अनुमति से अवकाश दिया जाएगा। झारखंड के सात जिले सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अतिसंवेदशील हैं। इनमें रांची, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, पलामू जिला शामिल है। इन जिलों पर पुलिस की विशेष नजर है। गत बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने ईद, सरहुल…
रांची। राजधानी रांची में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत शनिवार को कांके रोड स्थित रांची पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुआ। मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में रांची पुलिस के जवानों ने भाग लिया। आने वाले 10 दिनों के भीतर तीन महत्वपूर्ण त्योहार, जिसमें सरहुल, ईद और रामनवमी शामिल है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों पर्व को देखते हुए जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष…
पटना । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने शनिवार को 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं के छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आज 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए हैं। मैट्रिक परीक्षा में 82.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।…
नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने न्यूमेरिक यूपीआई आईडी सॉल्यूशन पर हाल ही में यूपीआई नंबर से जुड़े भुगतानों के लिए कस्टमर एक्सपीरियंस बढ़ाने के उद्देश्य से नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए दिशानिर्देश 1 अप्रैल से प्रभावी होंगे। इन नए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना यूपीआई मेंबर बैंक, यूपीआई ऐप्स और थर्ड पार्टी प्रोवाइडर के लिए जरूरी होगा। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, इनएक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ी यूपीआई आईडी भी इनएक्टिव हो जाएगी। अगर किसी यूपीआई यूजर का बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है तो यूजर की यूपीआई आईडी भी अनलिंक…