Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
- बंगाल के बाद अब इस राज्य में भाजपा की नजर, बिस्व सरमा ने किया बड़ा ऐलान
- पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
- योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी
- अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख
- झारखंड ATS के रडार पर ISIS और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध, जिलों को अलर्ट, संपत्ति और बैंक खातों की होगी जांच
- बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी: सम्राट चौधरी
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला
Author: News Maati
रांची। गांडेय से कल्पना सोरेन ने 8 हजार वोट से जीत दर्ज की है। निरसा से सीपीआई माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी 1620 वोट से जीते हैं। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। दूसरे नंबर पर भाजपा के अपर्णा सेन गुप्ता हैं। सिंदरी से भी 20 में से 18 राउंड के काउंटिंग के बाद सीपीआई माले के चंद्रदेव महतो 6247 वोट से आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की तारा देवी हैं।गिरिडीह से जेएमएम के सुंदिव्य सोनू 900 वोट से और डुमरी से जयराम महतो 102 वोट से जीते हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है। पांकी से शशि भूषण…
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी की जीत लगभग तय हो गई है। अबतक 12 राउंड से अधिक की मतगणना हो चुकी है और 25000 से अधिक मतों से वह आगे चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद को करारी से शिकस्त दी है। रोशन लाल चौधरी इस विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन बार से चुनाव लड़ रहे थे। वे अक्सर अंबा प्रसाद के परिवार से मात खा रहे थे लेकिन उन्होंने इस बार अपनी सारी हार का बदला लिया है। जनता ने खुलकर उनके पक्ष में वोट किया और उन्होंने एक बड़ी लकीर खींची…
चतरा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चतरा कॉलेज परिसर में शनिवार को सिमरिया और चतरा विधायक का मतगणना संपन्न हो गया। दोपहर तीन बजे तक दोनों सीटों का रिजल्ट आ गया। सिमरिया में 24 राउंड और चतरा में 27 राउंड में मतगणना की गई। सिमरिया से बीजेपी प्रत्याशी कुमार उज्जवल ने झामुमो प्रत्याशी मनोज चंद्रा को कड़े संघर्ष से लगभग 4001 मतों से हराया जबकि चतरा से लोजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान ने राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश को 18401 मतों से हरा दिया है। आज निवार्ची पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप और एसपी विकास पांडेय मतगणना के दौरान दिनभर मुस्तैद रहे।…
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीत गई हैं। उन्होंने आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को 6501 मतों से हराया है। उन्हें कुल 88536 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता चौधरी को 82035 वोट मिले। ममता देवी ने कहा कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार को अपनी पलकों पर बिठाया है। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने जो काम किया और महिलाओं को जो सम्मान दिया, आज उसी की बदौलत यह प्रचंड बहुमत मिला है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनता ने 2019 की तरह ही 2024 में उन्हें जीत…
पटना। बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर गठबंधन दल के नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बिहार विधानसभा की चार सीटों हुई मतगणना में सबसे चौंकाने वाला परिणाम बेलागंज से सामने आया है। यहां राजद ने 34 साल बाद यह सीट गंवा दी है। बेलागंज विस सीट से जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने जीत हासिल की है। इमामगंज विस सीट पर केंद्रीय…
कोडरमा। कोडरमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद के सुभाष यादव को 5959 वोटों से पराजित किया। गौरतलब है कि बीजेपी ने नीरा यादव को तीसरी बार कोडरमा से अपना प्रत्याशी बनाया था। डॉ नीरा यादव वर्ष 2014 में पहली बार विधायक बनने के बाद ही राज्य की शिक्षा मंत्री बन गई थीं। फिर 2019 में वे दुबारा विधायक चुनी गयीं। इस बार कोडरमा विधानसभा सीट पर एक बार फिर महासंग्राम देखने को मिला। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और वर्तमान विधायक डॉ. नीरा यादव…
रांची । झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो, कांग्रेस, राजद, सीपीआई (एमएल) गठबंधन का लगातार दूसरी बार सत्ता में आना तय हो गया है। चुनाव में 56 सीटों पर बढ़त के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बेटों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की और उन्हें अपनी शक्ति बताया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल है। तस्वीर में वे अपने बेटे के गले लग रहे हैं। एक यूजर सूरज कुमार ने पोस्ट पर लिखा है कि ऐतिहासिक जीत के लिए अनंत बधाई मुख्यमंत्री जी। आपके अपनों ने भी आपको धोखा दिया…
मुंबई । महाराष्ट्र के धुले में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यएक हैं, तो सेफ हैंह्ण, का नारा दिया था। यह नारा काफी सुर्खियों में रहा। भाजपा ने जहां इस नारे की पैरोकारी की, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इसकी मुखालफत की। महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में हम लोग बिल्कुल सेफ हैं। मेहरबानी करके महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की संज्ञा न दी जाए। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत से लेकर अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नारे का विरोध किया। वहीं, आज जब चुनावी नतीजों की…
नयी दिल्ली। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन महाराष्ट्र में भारी जीत की ओर अग्रसर है जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पुन: सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की शनिवार को चल रही मतगणना की पहले तीन घंटों के रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन 288 सीटों में से 287 सीटों की मतगणना के प्राप्त रुझानों के अनुसार, 217 सीटों पर आगे है जबकि इंडिया गठबंधन को 50 सीटों पर आगे चल रहा है। महायुति को राज्य के सभी…
हाजीपुर। बिहार के सोनपुर मेले में इस बार एक से बढ़कर एक जानवर देखने को मिल रहे हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है ‘AK 56’ नाम का एक घोड़ा। सिंधी नस्ल का यह घोड़ा अपनी ऊंचाई, रफ्तार और कीमत के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घोड़े के मालिक रुदल यादव ने इसका नाम ‘AK 56’ रखा है और इसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सोनपुर मेला, जिसे एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है, हर साल अनोखे जानवरों के लिए प्रसिद्ध है। इस बार जहां एक तरफ…