Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
- बंगाल के बाद अब इस राज्य में भाजपा की नजर, बिस्व सरमा ने किया बड़ा ऐलान
- पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
Author: News Maati
बांग्लादेश। हाई कोर्ट ने बांग्लादेश में ‘इस्कॉन’ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। इससे पूर्व अदालत से अनुरोध किया गया था कि वह स्वत: संज्ञान लेकर बांग्लादेश में ‘इस्कॉन’ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश पारित करे। अदालत को सूचित किया गया था कि सरकारी अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए हैं। स्थानीय समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ ने इस बारे में खबर दी। समाचार पत्र ने बताया कि राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार एक हिंदू नेता के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक वकील की मौत हो गई थी।…
झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) गुरुवार को शपथ लेंगे। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए न्योता भेजा गया है। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए जनता का आभार व्यक्त किया और राज्य के सामाजिक न्याय, एकता और संघर्ष के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने लिखा, “आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक…
रांची। कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान, रांची में 28 नवंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चल रही तैयारियों का बुधवार रात निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने समारोह स्थल में मंच निर्माण, साज सज्जा, विद्युत, ध्वनि तथा सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत-सत्कार एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली। सोरेन ने कहा कि समारोह स्थल तक आवागमन और वाहनों के पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी भी स्तर की किसी तरह की परेशानी उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहां पेयजल के साथ अन्य सभी…
गुमला। पुलिस ने पांच केन बम बरामद कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की मंशा को नाकाम कर दिया। मंगलवार को एसपी शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला थाना क्षेत्रके आंजन हिरनाखांड़ जंगल में नक्सलियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने की नीयत से केन बम बिछाया गया है। इस सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई के लिए गुमला पुलिस तथा एसएसबीके संयुक्त टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सर्च करने के क्रम में हिरनाखांड जंगल में बम के होने का सत्यापन हुआ। सर्च अभियान के…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन गुरुवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर की शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण करायेंगे। इस समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व…
साहिबगंज। साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसको लेकर सीबीआई की टीम साहेबगंज में कैंप कर रही है। सीबीआई की टीम 30 नवंबर तक साहेबगंज में रहेगी और अवैध खनन की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि जिले के महादेवगंज इलाके में खनन मामले से संबंधित सीबीआई टीम जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चार और पांच नवंबर को सीबीआई ने अवैध पत्थर खनन मामले में पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत और उनसे जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में सीबीआई ने करीब…
रामगढ़। शाहिद सोबररन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को अपने गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा पहुंचे। यहां उन दोनों ने सबसे पहले लुकैयाटांड़ में शहादत स्थल पर दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इसी पहाड़ की तराई में दादा सोबरन सोरेन की शहादत हुई थी। आज भी वह हमारे दिलों में बसते हैं। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने वाले लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि गांव के लोगों में आज भी वही जुनून कायम है।…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने सितंबर में कुछ लोगों की मौजूदगी में तेलंगाना के श्रीरंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की थी। इस जोड़े ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी। अब फिर जानकारी मिली है कि अदिति और सिद्धार्थ ने फिर शादी की है। दोनों ने राजस्थान में दूसरी शादी की है। इस दूसरी शादी को लेकर फैंस हैरान हैं। अदिति राव हैदरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदिति लाल लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने ज्वैलरी…
नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी संगठन चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई के समन्वय से संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराएंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में संगठन चुनाव कराना तावड़े की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…
रामगढ़। अब झारखंड में अबुआ सरकार की नई पारी शुरू होगी। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव में बुधवार को जब मुख्यमंत्री पहुंचे, तो उन्होंने जनता को इसके संकेत दिए। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, रामगढ़ विधायक ममता देवी भी थी। जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया और जीत की बधाई भी दी। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। हेमंत सोरेन कहा कि आपने जिस मेहनत और लगन से अबुआ दिशोम सरकार को दोबारा मौका दिया है, इससे पूरे देश में झारखंड की साख बढ़ी है। अब हमारी बारी है। उन्होंने इस बात…