Author: News Maati

पटना। राज्य में आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को जीविका दीदियों के माध्यम से सिली हुई पोशाक देने की शुरुआत हो गई है। इसी तर्ज पर अब प्रारंभिक स्कूल के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को भी जीविका दीदी के स्तर से पोशाक देने की पहल की जाएगी। यह घोषणा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही। वे रविवार को शहर में मौजूद दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी के साथ संयुक्त रूप से मंत्री श्रवण कुमार आंगनवाड़ी…

Read More

रांची। रांची श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की ओर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। शिव बारात पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर रांची शहर का भ्रमण करते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधिवत शुभ विवाह होगा। संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने रविवार को बताया कि इस आयोजन के लिए नई आयोजन समिति की भी घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर कानपुर और झारखंड से आए कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकियां और भक्ति नृत्य प्रस्तुत…

Read More

जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने रविवार को आदित्यपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत, साझा सांस्कृतिक चेतना और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।आदित्यपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में आयोजित परिवार मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास अतुलनीय रहा है। धर्म, समाज, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए क्षत्रियों के संघर्ष और त्याग के गौरवशाली अध्याय आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोग अपने अतीत से जुड़ते हैं…

Read More

वाशिंगटन। ईरान में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दशकों लंबे शासन को समाप्त करने की मांग की और कहा कि लगातार जारी जन आंदोलन और असंतोष के बीच इस मुल्क को नए नेतृत्व की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान में नई लीडरशिप खोजने का समय आ गया है।” उन्होंने यह टिप्पणी इस्लामिक देश में हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद कही। ये प्रदर्शन राजनीतिक दमन, आर्थिक कठिनाइयों और मानवाधिकारों के उल्लंघन को…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अल-कायदा से जुड़े नेता को मार गिराया है। पिछले महीने सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन अमेरिकी नागरिक मारे गए थे। वहीं जवाबी कार्रवाई में सेना ने सीरिया पर हवाई हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले से जुड़े अल-कायदा के एक लीडर की मौत की पुष्टि की है। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि यह स्ट्राइक 16 जनवरी को नॉर्थ-वेस्ट सीरिया में की गई थी और इसमें बिलाल हसन अल-जसीम की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बिलाल को एक सीनियर आतंकी बताया। इसका आईएसआईएस…

Read More

रांची झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची में रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस उप-कार्यालय की स्थापना से अब रक्षा भूमि से जुड़े मामलों में स्थानीय स्तर पर त्वरित, सरल और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का यह निर्णय झारखंड के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी है, जिससे राज्य में रक्षा भूमि प्रबंधन को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में झारखंड के सभी जिलों और सैन्य स्टेशनों की रक्षा भूमि का प्रबंधन बिहार के दानापुर…

Read More

प्रयागराज। झारखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। किन्नर समाज को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहीं महामण्डलेश्वर स्वामी राजेश्वरीनंद गिरि महराज (रोज मौसी) को अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा ने झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। यह घोषणा न केवल किन्नर समाज बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गई है। रोज मौसी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके सामाजिक कार्यों, निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए दी गई है। अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर प्रो (डा) स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी…

Read More

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में शनिवार को विशाल शिवलिंग की स्थापना की गई। गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों की थाप और उपस्थित साधु संतों, विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच रामायण मंदिर में विराट शिवलिंग स्थापित किया गया। स्थापित शिवलिंग विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बताया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रामायण मंदिर पहुंचे। देश-विदेश से आए वैदिक पंडितों और विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच स्व. आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र स्यान कुणाल और उनकी सांसद पत्नी शाम्भवी चौधरी यजमान की भूमिका में…

Read More

नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की पुस्तक ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ का लोकार्पण किया गया। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में डायमंड बुक्स द्वारा द्वारा प्रकाशित पुस्तक के लोकार्पण समारोह में बिहार विधानमंडल के सदस्य (एमएलसी) और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक अरविंद मोहन, प्रोफेसर प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। भाजपा नेता संजय मयूख ने पुस्तक को बिहार की विकास यात्रा का प्रतिबिंब बताया और कहा कि यह पुस्तक लाखों रुपये के विज्ञापनों से कहीं अधिक प्रभावी है…

Read More

मालदा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद ही राज्य में ‘रुके हुए’ विकास कार्य फिर शुरू हो सकते हैं। मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के चारों ओर ‘सुशासन’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार में भी भाजपा सरकार है। अब बंगाल में भाजपा सरकार आनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने हावड़ा-गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद…

Read More