Author: News Maati

पटना । राजद विधायक और बाहुबली नेता रीतलाल यादव के कई ठिकानों पर बिहार पुलिस की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद से राजद विधायक फरार चल रहे थे। आज सुबह रीतलाल यादव ने अपने सहयोगियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले कई दिनों से फरार चले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू प्रसाद के करीबी रीतलाल यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने दानापुर व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम पांच प्रियंका कुमार के कोर्ट में चिक्कू यादव, पिक्कू यादव, श्रवण यादव व अन्य सहयोगियों के साथ सरेंडर किया है। खास बात यह है कि आज ही पटना…

Read More

पटना। राजद के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार दोपहर एक बजे से महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसमें उन मुद्दों पर आगे की रणनीति तय होगी, जिन पर मंगलवार को नई दिल्ली में चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा चुनावी रणनीति से जुड़े कुछ वैसे मुद्दों पर भी सहमति बनेगी, जिन पर बाद में राजद और कांग्रेस आलाकमान की सहमति ली जाएगी। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव की वार्ता सकारात्मक रही है। मुख्यमंत्री के पद पर संशय के बावजूद कांग्रेस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव तेजस्वी…

Read More

धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने रणधीर वर्मा चौक पहुंचे कांग्रेसियों ने बुधवार को जमकर उत्पात मचाया। मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के पुत्र सैफ व कैफ और भाई मन्नू अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ही सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लोहे की रॉड से पीटा। इतना ही नहीं यहां मौजूद पत्रकारों व छायकारों ने जब इस घटना की तस्वीर व वीडियो अपने कैमरे में कैद करने लगे तो इनके साथ भी मारपीट की गई। मोबाइल फोन छीन लिया गया और कैमरे तोड़ दिए गए। स्थिति यह रही की करीब एक घंटे तक पूरे…

Read More

गुमला। जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु पुलिस विभाग ने नगर भवन गुमला में बुधवार को चौथा जन शिकायत समाधान शिविर लगाया। जन शिकायत शिविर में में आईजी मानवाधिकार पटेल मयूर कन्हैया लाल, पद्मश्री छुटनी देवी, समाजसेवी चिंता उरांव शामिल हुई। एसपी शंभू कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया। शिविर में भारी संख्या में आम लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे व अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। आईजी ने कहा कि अभी तक के इस कार्यक्रम में 400 आवेदन आये हैं। जिसमे से करीब 80% मामलों का निपटारा कर लिया गया है बाकि…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर कांग्रेस की ओर से देशभर में किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को पाखंड बताया है। उन्होंने बुधवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस केस में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट से यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हजारों करोड़ की संपत्ति की हेराफेरी की है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन ‘चोरी के ऊपर सीनाजोरी’ के सिवा और कुछ नहीं है। मरांडी ने…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जाएगी। इसके लिए पॉलिटिकल क्लीयेंस मिल गया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी साझेदारी की पहचान करना है। टीम में मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। टीम 18 अप्रैल को रांची से विदेश के लिए रवाना होगी और 19 से 27 अप्रैल तक स्वीडन और स्पेन के दौरे पर रहेगी। स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जाने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मुख्यमंत्री…

Read More

पटना । बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को जेपी गंगा पथ के दीदारगंज प्वाइंट का स्थल निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया कि पुल में किसी तरह की दरार नहीं है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है। श्री नवीन ने बुधवार को कहा कि यह पूरी संरचना पूरी तरह से सुरक्षित है और जिस गैप की मीडिया में चर्चा हो रही थी, वह महज एक तकनीकी जोड़ है न कि कोई संरचनात्मक दोष। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर संवाददाताओं को बताया कि कथित ‘दरार’…

Read More

नई दिल्ली। जस्टिस बीआर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश भेजी है। जस्टिस खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई 14 मई को चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे। जस्टिस गवई लगभग छह महीने तक चीफ जस्टिस के पद पर रहेंगे। परम्परा के मुताबिक मौजूदा चीफ जस्टिस अपने कार्यकाल के आखिरी महीने में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं। सरकार सामान्यतया उस सिफारिश को मान लेती है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने…

Read More

नई दिल्ली। खोरधा-बलांगीर नई रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत ओडिशा की सबसे लंबी रेलवे सुरंग टी-4 का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस सुरंग की लंबाई 4,185 मीटर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सुरंग की तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि खोरधा-बलांगीर नई रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत ओडिशा की सबसे लंबी रेलवे सुरंग (4,185 मीटर लंबी) टी-4 का निर्माण आज सफलतापूर्वक पूरा हो गया। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह न केवल पूरी परियोजना में बल्कि ओडिशा राज्य में भी सबसे लंबी सुरंग का…

Read More

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ लैंड डील घोटाले के मामले में रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन बुधवार को कई घंटे पूछताछ की। रॉबर्ट वाड्रा ने पूछताछ के बाद कहा कि उन्हें सच पर भरोसा है और वे किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। राबर्ट वाड्रा के साथ आज उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को गुरुवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में स्थित एजेंसी के हेड क्वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार…

Read More