Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख और सरकारी नौकरी देगी बंगाल सरकार
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 40 घायल
- वाराणसी कोलकाता 6 लेन एक्सप्रेसवे से बिहार के इन चार जिलों की बदलेगी सूरत, 33 फीसदी काम पूरा
- लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली
- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: योगी
- रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
- योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
- YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Author: News Maati
रांची। बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी में सोमवार को सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुल आठ नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, 25 लाख का इनामी अरविंद यादव और 10 लाख रुपए का इनामी साहेब राम मांझी भी शामिल हैं। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसे नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा बलों और पुलिस के आॅपरेशन में अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया है।डीजीपी ने सोमवार दोपहर पुलिस हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चाईबासा में पिछले दिन नक्सलियों के हमले में…
देहरादून । उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही लाखों यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से अधिक यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 3-3 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि केदारनाथ के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है। केदारनाथ के लिए अब तक लगभग 6 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। इसके अलावा, बदरीनाथ धाम के लिए 5 लाख 74 हजार…
जमशेदपुर । करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात हुई इस वारदात से उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और एनएच 33 को जाम कर दिया। रात करीब एक बजे जाम हटा लिया गया। 46 वर्षीय विनय कुमार सिंह जमशेदपुर मानगो आस्था स्पेस टाउनशिप में रहते थे। बताया गया कि रविवार को दिन में वह जमीन कारोबार के काम के सिलसिले में घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने…
नई दिल्ली । भाजपा नेता संबित पात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका में भारत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी भूमि पर जाकर वही कर रहे हैं, जो वह कई दशकों से करते आ रहे हैं, भारत की बेइज्जती और भारत का अपमान। अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है।संबित पात्रा ने कहा कि आज से कांग्रेस के सभी बड़े नेता चोर मचाए शोर की तर्ज पर देश के भिन्न-भिन्न भागों में जाकर मां-बेटे को बचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस…
बोकारो । बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मारे गए हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ दिन के 10 बजे यह रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक की शिनाख्त भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी के रूप में हुई। उस पर राज्य सरकार ने एक करोड़…
पटना। जयनगर- पटना मार्ग पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक रविवार को पटना पहुंची। देश की दूसरी और बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन को लेकर रेलकर्मियों से लेकर आम लोगों में कौतूहल दिखा। 16 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया, जहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अत्याधुनिक ट्रेन को पटना के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जयनगर से समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर होते हुए पटना पहुंचेगी। इधर ट्रेन का जयनगर…
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर मिला है। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के शव पर चाकुओं के कई घाव हैं। पुलिस के अनुसार बिहार के चंपारण के रहने वाले 68 वर्षीय आइपीएस अफसर का शव बेंगलुरु स्थित पाश इलाके एचएसआर में स्थित तीन मंजिले मकान के भूतल पर मिला। फर्श पर हर तरफ खून फैला था और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पल्लवी ने दी थी। लेकिन पुलिस को शक है कि…
नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चेतावनी के बाद भी सांसद निशिकांत दुबे की विवादित बयानबाजी जारी है। सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद निशिकांत दुबे ने अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाइ कुरैशी पर निशाना साधा है। इंटरनेट प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में निशिकांत दुबे में एसवाई कुरैशी को ”मुस्लिम आयुक्त” करार दिया।हैरानी की बात है कि दुबे ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कुरैशी के तीन दिन पुराने पोस्ट का जवाब देते हुए हमला बोला। दरअसल एसवाई कुरैशी ने गुरूवार को पोस्ट कर वक्फ अधिनियम को निस्संदेह…
नयी दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर सोमवार से एक दर्जन देशों की वायु सेनाओं के बीच बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘डेजर्ट फ्लैग’ शुरू होगा। इस हवाई अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय वायु सेना की टुकड़ी रविवार को यूएई पहुंच गई है। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना मिग-29 और जगुआर विमानों के साथ हिस्सा ले रही है। वायु सेना के मुताबिक एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग यूएई वायुसेना की ओर से आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास है, जिसमें भारतीय वायुसेना के अलावा आॅस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त…
रामगढ़ । रामगढ़ शहर के बिजुलिया स्थित लॉ मैरिटल होटल के सभागार में रविवार को रामगढ़ प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए महेश मारवाह को ध्वनि मत के साथ निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश वर्मा, सचिव पद के लिए अमितेश प्रकाश, सहसचिव पद के लिए अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष पद लिए के लिए मोहम्मद खालिद अनवर, संगठन सचिव के लिए करमजीत सिंह जग्गी, मुख्य संरक्षक पद के लिए नंदकिशोर अग्रवाल, संरक्षक के लिए महावीर अग्रवाल, राजेश राय और रामशंकर प्रसाद मुन्ना को सर्वसम्मति…