Author: News Maati

नई दिल्ली। महाकुम्भ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं। इन सुविधाओं में 24गुणा7 आॅब्जर्वेशन रूमों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। पिछले महाकुम्भ के दौरान 1 लाख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई थी। इस बार रेलवे बड़ी संख्या में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रेल मंत्रालय के अनुसार महाकुम्भ के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को गुरविंदर सिंह सेठी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने भाजपा का ध्वज गुरविंदर सिंह सेठी के पार्थिव शरीर पर अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरमू मुक्ति धाम लाया गया जहां सिख परंपरा के अनुसार उनके पुत्र अस्मित सिंह द्वारा मुखाग्नि दी गई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि गुरविंदर सिंह सेठी का असामयिक निधन प्रदेश भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक समर्पित…

Read More

पटना। जदयू के साथ फिर दोस्ती करने के मुद्दे पर राजद में घमासान है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके पुत्र एवं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आपस में भिड़े हुए हैं। चार दिन पहले तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इंट्री रोकने के नाम पर अपने दल के जिस दरवाजे को बंद कर दिया था, नए साल पर लालू ने उसे खोल दिया। लेकिन, तेजस्वी आज भी अपने वचन पर कायम हैं कि दरवाजा बंद ही है। लालू प्रसाद का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह बुधवार की रात का है। इसमें लालू कह रहे…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में आठ जगहों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, साल्ट लेक और बागुइहाटी इलाकों में पांच जगहों और अन्‍य जिलों में तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है, जो फिलहाल जारी है। अधिकारी सूत्रों ने कहा कि साल्ट लेक इलाके में छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं को पुरस्कृत किया है। मुख्यमंत्री ने 1, अण्णे मार्ग स्थित संकल्प में खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली राशि हस्तांतरित की। अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं की सूचना देने वाले को यह राशि प्रदान…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में गुरुवार को सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, महिला आयोग अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दी कि शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ है। बीच में चुनाव घोषित हो गया था इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब शीघ्र ही नियुक्ति कर दी जाएगी। इस पर अदालत ने उन्हें नियुक्ति कर कोर्ट को अवगत…

Read More

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े, आईटी सेक्टर की उछाल और अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद के कारण जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरूआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में जबरदस्त तेजी आ गई। इस तेजी के कारण सेंसेक्स 1,525 अंक से अधिक उछल गया। इसी तरह निफ्टी ने भी इंट्रा-डे में 483 अंक से…

Read More

नई दिल्ली । पेरिस ओलम्पिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकर और सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘खेल रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा जबकि 32 खिलाड़ियों को ‘अर्जुन’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरूवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। मनु और गुकेश के अलावा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी…

Read More

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने के खुले आॅफर दिए जाने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गयी है। हालांकि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राजद अध्यक्ष के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हुए कहा कि आप लोग पूछते रहते हैं, वह इस कारण बोल दिए होंगे। इधर, जदयू के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का भी कहना है कि हम लोग एनडीए में हैं।दरअसल, राजद के अध्यक्ष ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने कहा…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू आॅर्लिन्स में नये साल के पहले दिन हुए हमले के बाद अब लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर साइबरट्रक में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे गंभीर घटना बताते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना का न्यू आॅर्लिन्स में हुए आतंकी हमले से संबंध हो सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, बुधवार सुबह लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट होने और आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से…

Read More