Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
- ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
- तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
- अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
Author: News Maati
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के माघ मेले मे मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार शाम पांच बजे तक चार करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी में पावन डुबकी लगा चुके थे। आज सुबह चार बजे से ही मौनी अमावस्या का स्नान शुरू हो गया था। जैसे जैसे सूरज निकला उसी रफ़्तार से श्रद्धांलुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी भीड़ क़ा आलम ये था कि 11 बजे सुबह तक ही एक करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया था। श्रद्धालुओं की भीड़ क़ो देखते हुए पुलिस ने भी अपनी योजना मे बदलाव करते हुए दूसरे रास्ते से स्नान घाट तक पहुंचाया। मौसम…
लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित ओरसा घाटी के पास रविवार को हुई एक दर्दनाक बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में शांति देवी (45), प्रेमा देवी (35), सीता देवी (40), सोनमती देवी (42) और सुखना भुइयां (40) शामिल हैं, जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं विजय भुइयां की मौत इलाज के दौरान हुई। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी थे।…
रांची। राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी हुए 12 बच्चों को बरामद किया है। साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब 24 चोरों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार को धुर्वा थाना में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था। रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी। सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है।…
कोलकता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिंगुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और एनडीए ने जंगलराज को रोका और अब पश्चिम बंगाल भी तृणमूल कांग्रेस के महा जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास, सुशासन और सुरक्षा को लेकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने एक बार फिर सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देती है…
पटना। राज्य में आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को जीविका दीदियों के माध्यम से सिली हुई पोशाक देने की शुरुआत हो गई है। इसी तर्ज पर अब प्रारंभिक स्कूल के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को भी जीविका दीदी के स्तर से पोशाक देने की पहल की जाएगी। यह घोषणा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही। वे रविवार को शहर में मौजूद दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी के साथ संयुक्त रूप से मंत्री श्रवण कुमार आंगनवाड़ी…
रांची। रांची श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की ओर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। शिव बारात पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर रांची शहर का भ्रमण करते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधिवत शुभ विवाह होगा। संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने रविवार को बताया कि इस आयोजन के लिए नई आयोजन समिति की भी घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर कानपुर और झारखंड से आए कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकियां और भक्ति नृत्य प्रस्तुत…
जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने रविवार को आदित्यपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत, साझा सांस्कृतिक चेतना और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।आदित्यपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में आयोजित परिवार मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास अतुलनीय रहा है। धर्म, समाज, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए क्षत्रियों के संघर्ष और त्याग के गौरवशाली अध्याय आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोग अपने अतीत से जुड़ते हैं…
वाशिंगटन। ईरान में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दशकों लंबे शासन को समाप्त करने की मांग की और कहा कि लगातार जारी जन आंदोलन और असंतोष के बीच इस मुल्क को नए नेतृत्व की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान में नई लीडरशिप खोजने का समय आ गया है।” उन्होंने यह टिप्पणी इस्लामिक देश में हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद कही। ये प्रदर्शन राजनीतिक दमन, आर्थिक कठिनाइयों और मानवाधिकारों के उल्लंघन को…
वॉशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अल-कायदा से जुड़े नेता को मार गिराया है। पिछले महीने सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन अमेरिकी नागरिक मारे गए थे। वहीं जवाबी कार्रवाई में सेना ने सीरिया पर हवाई हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले से जुड़े अल-कायदा के एक लीडर की मौत की पुष्टि की है। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि यह स्ट्राइक 16 जनवरी को नॉर्थ-वेस्ट सीरिया में की गई थी और इसमें बिलाल हसन अल-जसीम की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बिलाल को एक सीनियर आतंकी बताया। इसका आईएसआईएस…
रांची झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची में रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस उप-कार्यालय की स्थापना से अब रक्षा भूमि से जुड़े मामलों में स्थानीय स्तर पर त्वरित, सरल और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का यह निर्णय झारखंड के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी है, जिससे राज्य में रक्षा भूमि प्रबंधन को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में झारखंड के सभी जिलों और सैन्य स्टेशनों की रक्षा भूमि का प्रबंधन बिहार के दानापुर…