Author: News Maati

महाकुंभ नगर। पहली नजर में व्यासानंद गिरि महाकुंभ में दूसरे महामंडलेश्वरों की तरह दिखाई देते हैं। निरंजनी अखाड़े में घूमते-फिरते दिख जाते हैं जहां उन्हें रविवार को महामंडलेश्वर बनाया गया। एक चीज जो उन्हें अन्य अखाड़ों के संतों से अलग करती है, वह है अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर का बेटा होना। व्यासानंद गिरि इस विषय पर किसी सवाल का जवाब नहीं देते, लेकिन पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत रविंद्र पुरी ने पुष्टि की कि यह बात सही है। उन्होंने बताया, “वह अमेरिकी सेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर के बेटे टॉम हैं और आईटी कंपनी में अच्छी नौकरी कर…

Read More

रांची। अब कोई जमीन खरीदने के बाद मालिकाना हक के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। बार कोड के माध्यम से घर बैठे रसीद कटाने की सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध कराने जा रही है। यह जानकारी समीक्षा बैठक के क्रम में राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने दी है।उन्होंने विभागीय सचिव के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक के क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को अपनी ही जमीन की रसीद कटाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं जो कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति है, इसलिए राज्यवासियों को बार कोड की सुविधा मिलेगी…

Read More

गुमला। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को आईआरबी कैंप नागफेनी में क्राइम मीटिंग हुई। एसपी ने जिले के मुख्य चुनौतियां मादक पदार्थ, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा, जैसे कुरीतियों से निपटने का निर्देश दिये। एसपी ने बताया कि वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में अपराध के आंकड़े में गिरावट आयी। जिसमें हत्या, सामान्य दंगा, बालात्कार, ठगी-जालसाजी, दहेज अधिनियम, जुआ अधिनियम, महिला अत्याचार व मादक पदार्थ अधिनियम में कमी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अन्य अपराधों में कमी लाने का निर्देश एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिया। सभी थाना प्रभारियों को सड़क…

Read More

रायपुर। बीजापुर में जवानों ने कुछ दिनों पहले हुई 8 साथियों के मौत का बदला ले लिया है। तेलंगाना की सीमा पर स्थित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ठोंक दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 9 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। यहां पर अभियान अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन में तीन जिलों– बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के जवान शामिल हैं। साथ ही सीआरपीएफ की कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में दर्ज एफआईआर से अब एक नया खुलासा हुआ है कि आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी।पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली केयरटेकर महिला ने बताया कि वह पिछले 4 सालों से अभिनेता के घर पर काम कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सैफ के छोटे बेटे की देखभाल करती है और रात में बच्चे को खाना खिलाकर सुला दिया…

Read More

महाकुंभ नगर। महाकुम्भ में दस देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संगम क्षेत्र स्थित विभिन्न अखाड़ों का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने न केवल महाकुम्भ के धार्मिक महत्व को समझा बल्कि भारतीय संस्कृति के अद्भुत पहलुओं का भी अनुभव किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रतिनिधि दल ने समूचे महाकुम्भ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस विशाल धार्मिक आयोजन की व्यापकता को साक्षात देखा और बोले कि यह दुनिया को एकता का संदेश दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन के भव्य इंतजाम के लिए योगी सरकार…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को घोषणा की है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 एक ही दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर) में आयोजित की जाएगी। यह पिछले वर्षों की तुलना में एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जहां परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती थी। एनटीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक नीट (यूजी)-2025 एक दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर आधारित) में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी…

Read More

धनबाद। बीसीसीएल एरिया तीन के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमला की घटना की जांच लगातार जारी है। इस मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनबाद पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित कारु यादव को इसके तीन अन्य साथियों के साथ बिहार के जमुई जिला से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को इस संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना का मुख्य अभियुक्त कारू यादव और घटना के दौरान गोलियां चलाने वाले उसके साथी रौशन यादव…

Read More

रांची। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दो सगी बहनों के रहस्यमय तरीके से गायब होने के मामले का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हिंदपीढ़ी निवासी मो. इस्माइल, जुनैद आलम, मजहर आलम, इमरान खान और काशिद फिरोज शामिल हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 11 जनवरी की शाम से गायब हुई थीं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और अज्ञात आॅटो चालकों पर मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी…

Read More

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना किया गया। उनके साथ परिजनों के अलावा मेडिका अस्पताल के एक चिकित्सक को भी दिल्ली भेजा गया है। मकर संक्रांति के दिन केन्द्रीय मंत्री जुएल ओरांव ने रांची के मेडिका अस्पताल में कड़िया मुंडा से मुलाकात की थी और हाल-चाल जाना था। जुएल ओरांव द्वारा सारी व्यवस्थाएं देखने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि सात जनवरी को कड़िया मुंडा की…

Read More