Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- योगी की राह पर शुभेंदु , बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी
- अमेरिका ने ईरान पर फिर किया जोरदार हमला, धमाकों से दहला तेहरान
- गूगल-माइक्रोसॉफ्ट समेत 100 टेक कंपनियों के सामने झारखंड सरकार आज रखेगा निवेश का रोडमैप, रांची IT पार्क और AI पॉलिसी पर रहेगा फोकस
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में ₹275 करोड़, तीन माह की ₹7,500 राशि ट्रांसफर
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
Author: News Maati
सिडनी। आॅस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में सिडनी और आसपास के इलाकों में आए भीषण तूफान के बाद एक लाख से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है। पूरे राज्य में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। आॅस्ट्रेलिया के बिजली प्रदाता आॅसग्रिड ने गुरुवार का बताया कि तूफान से 140,000 ग्राहक प्रभावित हुए और अब 58,000 घरों और व्यवसायों में बिजली बहाल कर दी गई है। इस बीच आॅसग्रिड ग्राहकों ने बिजली लाइनों पर गिरे तारों, पेड़ों और शाखाओं सहित 560 से अधिक विद्युत खतरों की सूचना दी है। बिजली…
महाकुंभ नगर। महाकुम्भ में दस देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संगम क्षेत्र स्थित विभिन्न अखाड़ों का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने न केवल महाकुम्भ के धार्मिक महत्व को समझा बल्कि भारतीय संस्कृति के अद्भुत पहलुओं का भी अनुभव किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रतिनिधि दल ने समूचे महाकुम्भ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस विशाल धार्मिक आयोजन की व्यापकता को साक्षात देखा और बोले कि यह दुनिया को एकता का संदेश दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन के भव्य इंतजाम के लिए योगी सरकार…
रांची। झारखंड में 21 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह में कोहरा और धुंध के बीच बादलों की लुका छिपी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। कोर्ट ने तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाए। इसपर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ ही जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसे जल्द…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरे लॉन्च पैड (टीएलपी) की स्थापना को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इसके लिए कुल निधि की आवश्यकता 3984.86 करोड़ रुपये है और इसमें लॉन्च पैड और संबंधित सुविधाओं की स्थापना शामिल है। यह परियोजना उच्च प्रक्षेपण आवृत्तियों और मानव अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष अन्वेषण मिशनों को शुरू करने की राष्ट्रीय क्षमता को सक्षम करके भारतीय अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगी। इसे अधिकतम उद्योग भागीदारी…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी हो गई। उन्हें सर्जरी के बाद आपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अभिनेता सैफ अली खान गुरुवार आधी रात के बाद अपने घर में चाेर के हमले में घायल हो गए थे। उन्हें गहरी चोटें आईं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विन वैष्णव ने संवाददाताओं के यह जानकारी दी। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहे थे। अब तक सात वेतन आयोग बनाए जा चुके हैं। देश में पहला पे कमीशन जनवरी 1946 में बना था। इसी तरह पिछला यानी सातवां पे कमीशन 28 फरवरी, 2014 को गठित हुआ था जिसकी सिफारिशें 2016 में लागू हुई थीं। प्रधानमंत्री ने आठवें पे कमीशन के गठन को मंजूरी दी है ताकि इसकी सिफारिशें समय पर आ सकें…
पटना। बिहार में पटना-आरा-सासाराम फोरलेन ग्रीनफील्ड एनएच-119ए का विस्तार वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे तक किया जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार के आग्रह पर एनएचएआइ डीपीआर बनवाने की तैयारी कर रहा है. इस ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण का टेंडर जारी हो गया है और निर्माण एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस सड़क के लिए चयनित एजेंसी को ढाई साल में निर्माण पूरा करना होगा और 15 साल तक इसकी देखभाल करनी होगी. इस सड़क को हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक कार्य विभाग (डीइए) की मंजूरी मिली है. ऐसे में इस सड़क का निर्माण इस साल मई…
नई दिल्ली ।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो के स्पाडेक्स (SPADEX) मिशन के तहत दो भारतीय सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि है। क्या है स्पाडेक्स मिशन? स्पाडेक्स (SPADEX) मिशन का पूरा नाम स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन है। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष में सैटेलाइट को डॉकिंग (जोड़ने) की तकनीक का परीक्षण करना है। इस तकनीक की मदद से भविष्य में अंतरिक्ष में सैटेलाइट को एक-दूसरे से जोड़ा जा सकेगा। यह तकनीक लंबे समय तक चलने वाले अंतरिक्ष…
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरूआती कारोबार में तेजी आई है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबर से ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी दिख रही है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इसके कारण ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। ग्रुप का 150 अरब डॉलर मार्केट कैप स्वाहा हो गया था। हालांकि उसके…