Author: News Maati

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने सालाना उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आने का न्योता स्वीकार किया।राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। सोमवार को दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत की। क्रेमलिन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि नेताओं ने आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की जरूरत पर जोर दिया। भारतीय नेता ने रूसी…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के बारे में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर अवमानना याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि हमारे कंधे चौड़े हैं और हम याचिका पर विचार नहीं करना चाहते। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर रिट याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। याचिका में सुप्रीम कोर्ट और सीजीआई संजीव खन्ना पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए दुबे पर अवमानना ​​कार्यवाही करने की मांग की गई थी।सुनवाई के दौरान सीजीआई ने कहा- हमारे कंधे मजबूत हैं, हम याचिका पर विचार नहीं करना चाहते हैं।…

Read More

गिरिडीह। समाहरणालय में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जवान हंगामा करने लगा। काला रंग का गमछा लेकर दोनों हाथ उठाकर जवान बार-बार यही कहता कि फोटो खींचो-फोटो खींचो। यह कहते-कहते जवान उपायुक्त के कक्ष के पास चला गया और चिल्लाने लगा। इस बीच मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पहुंचे और पुलिस जवान को शांत रहने और बाहर निकलने का निर्देश दिया। जवान ने यहां भी पदाधिकारी के आदेश की न सिर्फ अवहेलना की, बल्कि सीधा कह दिया कि हाथ नहीं लगाइये। बाद में किसी तरह तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने उसे समाहरणालय…

Read More

नई दिल्ली । मूडीज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है तो पाकिस्तान की तरक्की रुक सकती है। इससे पाकिस्तान सरकार जो आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही है, उसमें भी रुकावट आ सकती है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान को आर्थिक रूप से मजबूत होने में और देर लगेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर तनाव लगातार बढ़ता रहा तो पाकिस्तान को दूसरे देशों से पैसे मिलने में दिक्कत हो सकती है। इससे पाकिस्तान के पास जो विदेशी मुद्रा भंडार है, उस पर…

Read More

लखनऊ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने डमी राफेल पर नींबू-मिर्चा लटकाकर अपना विरोध जताया है। इस दौरान अजय राय ने मोदी सरकार से सवाल भी किया है। हालांकि उनके इस बयान पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने अजय राय के जरिये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोल दिया है। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राफेल को खिलौना कहना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि अजय राय, रॉबर्ट वाड्रा जैसे के बयान देश को शर्मसार कर रहे…

Read More

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। भारत के सबसे करीबी दोस्त रूस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के समर्थन का ऐलान कर दिया है। इससे पहले, पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की थी और कहा था कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। इसके दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ रूस: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि…

Read More

पुंछ । पहलगाम हमले के बाद से सेना, पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तलाशी शुरू कर दी है। वीडियो सर्विलांस और ड्रोन के जरिए आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में एसओजी को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मरहोट क्षेत्र में रविवार देर रात सुरक्षा बलों, सेना, पुलिस और एसओजी के साझा तलाशी अभियान के दौरान ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकानों से पांच आईईडी, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।…

Read More

संयुक्त राष्ट्र । भारत और पाकिस्तान के बीच हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सोमवार को बंद कमरे में एक बैठक होगी। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर आपात बैठक की मांग की है। पाकिस्तान वर्तमान में 15 देशों की सदस्यता वाली शक्तिशाली सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। सुरक्षा परिषद की मई महीने के लिए अध्यक्षता यूनान कर रहा है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच तनाव पर ‘‘बंद कमरे में परामर्श का अनुरोध किया था” और सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष यूनान ने पांच मई को दोपहर में बैठक निर्धारित की है। सुरक्षा परिषद के पांच…

Read More

पटना । बिहार की डेंटिस्ट बेटी अब ब्यूटी क्वीन बनने की राह पर है। डॉक्टर शांभवी झा ने मिस यूनिवर्स बिहार 2025 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। अब वो मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। मधुबनी की रहने वाली शांभवी झा पेशे से डेंटिस्ट हैं। पटना के NIFT कैंपस में आयोजित ऑडिशन में शांभवी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से ये मुकाम हासिल किया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांशी साची फर्स्ट रनर-अप और रुपाली भूषण सेकेंड रनर-अप रहीं। डॉक्टर शांभवी झा की इस सफलता से पूरे बिहार को गर्व है। उन्होंने अपनी मेहनत और…

Read More

इस्लामाबाद। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की जनता भूखमरी कगार पर है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार अपनी जेबें भरने में लगी है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों (वेतन, भत्ते और विशेषाधिकार) संशोधन अध्यादेश, 2025 पर साइन कर दिया है। इससे केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के मासिक वेतन में 188% तक की वृद्धि हुई है। इस साल की शुरूआत में पाकिस्तान के सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 21 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट ने…

Read More