Author: News Maati

स्वीडन और स्पेन की यात्रा का उद्देश्य झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ाना रांची ।झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने को लेकर स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर गए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके साथ उधोग विभाग के सचिव और अन्य अधिकारी भारत लौट आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को सूचना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड में विदेशी निवश के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्पेन एवं स्वीडन के विभिन्न उद्यमियों से कहा है कि झारखंड में निवेश की सुगम सुविधा हेतु यूरोपीय कंपनियों के लिए एक समर्पित डेस्क…

Read More

नई दिल्ली। जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास परिसर के स्टोर में कथित तौर पर अधजले नोट की बरामदगी के आरोपों की आंतरिक जांच करने वाली तीन जजों की समिति ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को रिपोर्ट सौंप दी है। जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर नकद राशि मिलने के आरोपों की आंतरिक जांच कर रही तीन-सदस्यीय समिति ने 4 मई को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सुप्रीम कोर्ट की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जस्टिस शील नागू (मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय), जस्टिस जी.एस. संधावालिया (मुख्य न्यायाधीश,…

Read More

रांची । पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ और झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकालने की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को रांची सहित झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन किया। रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक ‘आक्रोश मार्च’ किया।इस दौरान मरांडी ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान के किसी भी नागरिक के लिए हमारे देश की इस पवित्र भूमि में कोई जगह नहीं है। उन्हें…

Read More

नई दिल्ली । ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर स्टैंड-अप कमीडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शो में दिव्यांगों पर किए गए कमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। कोर्ट ने समय रैना समेत चार अन्य को पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे समय रैना समेत चार अन्य को नोटिस जारी करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अगली तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहेंगे। कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।यह आदेश मेसर्स क्योर एसएमए…

Read More

श्रीनगर । पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बैसरन वैली के हमलवरों के साथ साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए लगातार जांच में जुटी है। एनआईए को आतंकी हमले के चश्मदीद, स्थानीय लोगों के साथ आतंकियों और ओजीडब्ल्यू वर्कर्स से पूछताछ में काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के पीछे अल उमर मुजाहिदीन के मुखिया मुश्ताक अहमद जरगर की भूमिका है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसके समर्थकों ने पहलगाम हमले के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) की मदद की थी। सूत्रों की मानें तो बैसरन में आतंकी हमले…

Read More

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद काफी तनाव है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए हैं। भारत के कड़े एक्शन से पाकिस्तान बिलबिला उठा है। इस बीच गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के एक अहम निर्देश दिया है। दरअसल, समाचार एजेंसी ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। जानिए गृह मंत्रालय का निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को देश के सभी राज्यों को एयर रेड सायरन संबंधित मॉक ड्रिल…

Read More

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय कमेटी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की पूरी सूची जारी की। नई कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और चार सचिव बनाए गए हैं। कुल 63 लोगों को कमेटी में जगह दी गई है, जिनमें 31 लोग आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) समुदाय से हैं। कमेटी में हेमंत सोरेन सहित उनके परिवार के छह लोग शामिल हैं। 14-15 अप्रैल को रांची में आयोजित झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन में चार हजार प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वनिमत से शिबू सोरेन को पार्टी…

Read More

मुंबई । विदेशी कोषों का निवेश जारी रहने और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज गिरावट आने के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 114 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 294.85 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 80,796.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 547.04 अंक बढ़कर 81,049.03 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 114.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,461.15 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में…

Read More

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में शिवालिक पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। तब से क्रिकेटर फरार चल रहा था। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में बयान दर्ज होने की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि जोधपुर के कुड़ी थाना में शिवालिक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज हुए समय हुआ और इसमें पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान समेत अन्य कार्रवाई पूरी हो गई है। पुलिस क्रिकेटर की तलाश कर रही थी,…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई पब्लिक हित नहीं, बल्कि यह पब्लिसिटी के लिए दाखिल की गई है। दरअसल, याचिका में पहलगाम में आतंकी हमले का हवाला देते हुए दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्यों को निर्देश दिए जाने की मांग की गई थी। इसमें यह भी कहा गया था कि आतंकी हमलों के लिहाज से ऐसे संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा…

Read More