Author: News Maati

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि वह विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी देने पर दो सप्ताह के भीतर विचार करे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निचली अदालत…

Read More

नई दिल्ली । अगर आप ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या हृदय से जुड़ी किसी भी समस्या से परेशान हैं, तो आयुर्वेद में एक ऐसा प्राकृतिक उपाय मौजूद है जो कई मामलों में मददगार साबित हुआ है। यह है अर्जुन का पेड़, जिसकी छाल को ‘हृदय-बल्य’ यानी हृदय को ताकत देने वाली औषधि कहा जाता है। अर्जुन का पेड़ भारत के लगभग हर हिस्से में पाया जाता है, खासकर नदियों, तालाबों और जल स्रोतों के किनारे। इसकी छाल में ऐसे शक्तिशाली गुण हैं जो हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, रक्त प्रवाह को संतुलित करते हैं और धड़कन को नियमित रखने…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में बीजापुर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में थाना भोपालपटनम और थाना फरसेगढ़ के सरहदी जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार महिलाओं सहित कुल 6 माओवादी मारे गए। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया में हुई, जहां से ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप बेंडजा और अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर डीजीआर बीजापुर, डीजीआर दंतेवाड़ा, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 214…

Read More

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एक ऑटो चालक की पत्नी और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान पुतुल देवी (35) और उनकी 15 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, पुतुल देवी और स्नेहा एक साथ एक कमरे में सोई थीं।…

Read More

रांची । रांची पुलिस ने अपहृत और लापता बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रांची से 61 दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय बालक कन्हैया कुमार को राज्य के कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया गया है। ओरमांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया के अपहरण का यह मामला हाल ही में उजागर हुए अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस पहले ही बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम ओरमांझी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया…

Read More

नयी दिल्ली। निवेशकों की मजबूत मांग और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को चांदी की कीमत ने ऐतिहासिक छलांग लगाई। वायदा कारोबार में चांदी पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी रिकॉर्डअंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध की कीमत…

Read More

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई पर कोई भी हमला हुआ, तो उसे पूरे ईरानी राष्ट्र के खिलाफ खुला युद्ध माना जाएगा। यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी बयानबाजी के बाद आई है। पेज़ेशकियन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हमारे महान नेता पर हमला, ईरान के खिलाफ पूरी जंग जैसा होगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तनाव इसलिए बढ़ गया है क्योंकि ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब ईरान में नए नेतृत्व की…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा सभी 48 नगर निकाय चुनाव पर अपने कार्यकतार्ओं की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में दोहराया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब निकाय चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। साहू ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मयार्दाओं की रक्षा के लिए दलीय आधार पर चुनाव की मांग करती है। साथ ही राज्य में चुनाव ईवीएम…

Read More

नई दिल्ली। बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, यह तो पहले ही लगभग तय हो चुका था, लेकिन सोमवार को इसकी औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने से लेकर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया इसी दिन पूरी होगी। चूंकि इस पद के लिए वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष ही अकेले प्रत्याशी मैदान में होंगे और ऐसे में वोटिंग की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी और नवीन को भाजपा अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मंगलवार को नितिन नवीन निवर्तमान अध्यक्ष जेपी…

Read More

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जमीन माफियाओं को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्य में सक्रिय भूमि माफिया का मार्च 2026 तक पूरी तरह हिसाब कर दिया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अब बिहार में जमीन पर कब्जा, फजीर्वाड़ा और दहशत के बल पर शहरी विकास को बंधक बनाने वालों की मनमानी नहीं चलेगी। पटना में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आॅन टाउन प्लानिंग स्कीम कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा विवाद जमीन से जुड़े हैं। इंच-इंच जमीन के लिए…

Read More