Author: News Maati

गुमला। जिले के चैनपुर थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के महज 96 घंटे के भीतर ही थाना प्रभारी शैलेश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को ही उन्होंने चैनपुर के 22 वें थानेदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था । लेकिन बुधवार दोपहर उनके भ्रष्टाचार का खेल खत्म हो गया। आरोप है कि थानेदार शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी अशोक कुमार पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने बताया…

Read More

रामगढ़। इन दिनों रामगढ़ जिले में साइबर अपराध के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जिले में साइबर अपराधी अपने ही रिश्तेदारों के नाम का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का फ्रॉड कर रहे हैं। रामगढ़ एसपी अजय कुमार और साइबर सेल की सक्रियता से ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रामगढ़ शहर के नईसराय बस्ती निवासी मो सरफराज उर्फ सोनू और रजरप्पा थाने के जरियो गांव निवासी अबू तालिब उर्फ अबू कलाम को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों ही साइबर अपराधी 30 साल…

Read More

रांची। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। इस संबंध में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को यह जानकारी दी। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि यह पहला अवसर है जब भारतीय नौसेना के प्रमुख का आगमन झारखंड की राजधानी रांची में हो रहा है। उन्होंने इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह दौरा युवाओं में राष्ट्र निर्माण, रक्षा जागरूकता और देश के भविष्य को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। गुरुवार की शाम एडमिरल…

Read More

नई दिल्ली । सुनीता विलियम्स ने अपने अंतरिक्ष सफर को अब विराम दे दिया है। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष मिशन के इतिहास में सबसे कामयाब अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। उन्होंने 27 साल के शानदार करियर के बाद अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा से रिटायरमेंट ले लिया है। उनका रिटायरमेंट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने के एक ऐतिहासिक मिशन के बाद हुआ है। नासा के एक बयान के मुताबिक, सुनीता विलियम्स 27 दिसंबर, 2025 को एजेंसी से रिटायर हो गई हैं। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए नासा एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड इसाकमैन ने…

Read More

नई दिल्ली । बुधवार को सोने की कीमतों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिली और यह एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी ने भी अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया उच्चतम स्तर छू लिया। अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापार संघर्ष बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सोने-चांदी का रुख कर रहे हैं। बुधवार के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर गोल्ड फरवरी वायदा 1,58,339 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं सिल्वर मार्च वायदा 3,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताया और कहा कि जब पार्टी के विषयों की बात आती है तो नितिन नवीन उनके बॉस हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में नितिन नवीन ने पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी…

Read More

रांची। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्ववाला एनडीए के साथ आ जाएं। फिर राज्य को पैसों की कमी नहीं होगी। उन्होंने मंगलवार को रांची के धुर्वा में आयोजित अपनी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह झारखंड के आदिवासियों का कल्याण चाहते हैं तो राहुल गांधी को छोड़कर नरेन्द्र मोदी के साथ आ जाएं। कांग्रेस के साथ रहने से झारखंड का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो केंद्र सरकार…

Read More

रांची। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी के होमियोपैथिक क्लिनिक प्रीहोम में छापेमारी की। क्लिनिक रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में है। इसके संचालक विनय कुमार चौबे के साला शिपिज त्रिवेदी हैं, लेकिन संचालन प्रियंका त्रिवेदी करती हैं। एसीबी ने छापेमारी के दौरान मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त किया है, जिसकी जांच होगी। इन दस्तावेजों में क्लिनिक से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बड़ी राहत देते हुए जमीन माप प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को नई सरकार के गठन के बाद बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से सात निश्चय-3 (2025-30) कार्यक्रम लागू किया गया है। इसके सातवें निश्चय ह्यसबका सम्मान जीवन आसान का मूल उद्देश्य आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को कम करना है।…

Read More

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 658 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को कोलकाता, झारखंड, मणिपुर समेत कई राज्यों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी उन व्यक्तियों और कंपनियों के ठिकानों पर की गई है, जिनके इस बड़े कर घोटाले से जुड़े होने का संदेह है। इस पूरे आॅपरेशन का नेतृत्व ईडी की ईटानगर यूनिट कर रही है, जो संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय में कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस…

Read More