Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
- झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, कई मांगों पर बनी सहमति
- अनूप माझी सिंडिकेट की 136.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, कोल माफिया के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन
- बिहार में सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
- धनबाद में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल : आईएसएम में सेमीकंडक्टर चिप और भविष्य के भारत की झलक
- श्री रामलला पूजा बना सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल
- बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सुधा की तर्ज पर बिकेंगी ताजी मछलियां
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारत ने 9-10 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान की एयर डिफेंस को पंगु बनाने के लिए लगभग 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। भारतीय वायुसेना (IAF) की इस कार्रवाई से असीम मुनीर की पाकिस्तानी सेना में हड़कंप मच गया। क्योंकि, इस हमले में पाकिस्तान के 13 में से 11 प्रमुख एयरबेस तबाह हो गए। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के रडारों को उकसाने और निष्क्रिय करने के लिए पायलट रहित ड्रोन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को भारत में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की थी। इसी के जवाब में…
पटना । बिहार की राजधानी पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। आनंदपुरी मोहल्ले में गुरुवार की रात एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। संजना सिंह नाम की इस युवती के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए। फिर, रसोई गैस सिलेंडर का पाइप उसके मुंह में डालकर आग लगा दी गई। संजना एक प्रशिक्षु दारोगा की बहन थी और सीजीएल परीक्षा पास कर चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी संजनासंजना सिंह (27 ) मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। वह पिछले…
, हैदराबाद । तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थित रामप्पा मंदिर में मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगियों के प्रवेश से पहले स्थानीय महिलाओं द्वारा उनके पैर धोने और पोंछने की घटना ने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर विपक्षी दल भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं के आत्मसम्मान को कुचलने का आरोप लगाया है। मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के तहत दुनियाभर के 109 देशों की सुंदरियों को तेलंगाना के युनेस्को विश्व धरोहर स्थल रामप्पा मंदिर का दौरा कराया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने उनके पैर…
नई दिल्ली । मानव शरीर है तो समस्याओं का आना-जाना तो लगा रहेगा। लेकिन प्रकृति ने हमें कई तोहफे दिए हैं, जिनका सेवन करके या अमल में लाकर हम स्वस्थ चित्त और प्रसन्न रह सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और न ही ज्यादा आडंबर की। बस सुबह-सुबह खानी है आपको एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली। यह शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमंद है। कहते हैं, ‘पेट साफ तो हर रोग दफा’ मगर अनियमित दिनचर्या और अनहेल्दी खाने न तो पेट को साफ होने देते हैं और न ही रोग दफा होते…
रांची। झारखंड के आइपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का दिया ब्यौरा। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के पास भूखंड, फ्लैट से लेकर बहुत अचल संपत्ति है। इसका ब्योरा उन्होंने केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को दिया है। उनसे किसी मामले में भारतीय पुलिस सेवा के राज्य कैडर के अधिकारी पीछे नहीं हैं। जमीन-जायदाद में वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। इस वर्ष राज्य कैडर के 117 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों ने केंद्र सरकार को ब्यौरा सौंपा है। इसकी बड़ी वजह केंद्र के स्तर पर चल रही कड़ाई है। पहले ज्यादातर अधिकारी अपनी अचल संपत्तियों…
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद ने नई उत्पाद नीति-2025 को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। इसमें 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद के स्वीकृत प्रस्तावों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने दी। नई उत्पाद नीति की जानकारी देने के लिए मनोज कुमार भी उपस्थित थे। मंत्रिपरिषद ने 70 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की भी स्वीकृति दी। इसके तहत तीन लाख 84 हजार 518 नए परिवारों को पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष के स्वास्थ्य बीमा…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि वह वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं में अंतरिम राहत देने के मुद्दे पर 20 मई को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ वक्फ बाई यूजर’ या वक्फ बाई डीड’ द्वारा वक्फ घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने के अधिकार समेत तीन मुद्दों पर अंतरिम निर्देश पारित करने के मामले में दलीलें सुनेगी। दूसरा मुद्दा राज्य वक्फ बोर्डों और केंद्रीय वक्फ परिषद की संरचना से संबंधित याचिकाओं में उठाया गया जहां उनकी दलील है कि पदेन सदस्यों के अलावा केवल मुसलमानों…
रांची । झारखंड सरकार ने नई शराब नीति (उत्पाद मदिरा नीति) को और शिक्षक नियुक्ति नियमावली को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बाद पत्रकारों को बताया कि झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई। नई उत्पाद एक महीने में लागू की जाएगी। इसके तहत खुदरा बिक्री अब निजी हाथों में रहेगी। होलसेल का जिम्मा राज्य सरकार के जेएसबीसीएल के हाथों में होगा। झारखंड में…
दोहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर की राजधानी दोहा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर अपने ही दावे से पलट गए हैं। उन्होंने दोहा में अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए मध्यस्थता के दावे को खारिज कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि इस समस्या को सुलझाने में उन्होंने जरूर मदद की। हालांकि, भारत ने ट्रंप के दावे को कोई महत्व नहीं देते हुए दो-टूक लहजे में कहा था कि भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम आपसी बातचीत के बाद हुआ है। ट्रंप ने कहा, “मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने किया, लेकिन मैंने निश्चित रूप से भारत और पाकिस्तान के…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तुर्की की एक कंपनी, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है। यह कंपनी मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती है। इसका मतलब है कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की मदद करना, सामान का ध्यान रखना और विमानों के संचालन में मदद करना जैसे काम ये कंपनी करती है। सेलेबी कंपनी मुंबई एयरपोर्ट पर लगभग 70% ग्राउंड आॅपरेशन्स संभालती है। इसमें यात्रियों की सेवा, लोड कंट्रोल, फ्लाइट आॅपरेशन्स, कार्गो और पोस्टल सर्विस, वेयरहाउस और ब्रिज आॅपरेशन्स जैसे काम शामिल हैं। सरकार के आदेश में कहा गया है, ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया…