Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
- झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, कई मांगों पर बनी सहमति
- अनूप माझी सिंडिकेट की 136.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, कोल माफिया के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन
- बिहार में सड़कों का होगा कायाकल्प, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को केंद्र ने दी मंजूरी
- धनबाद में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल : आईएसएम में सेमीकंडक्टर चिप और भविष्य के भारत की झलक
- श्री रामलला पूजा बना सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल
- बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सुधा की तर्ज पर बिकेंगी ताजी मछलियां
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार भी पांच-पांच हजार रुपये लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। यह राशि अप्रैल और मई माह की ढाई-ढाई हजार रुपये होगी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को राशि आवंटित कर दी है। इसके तहत कुल 9,609 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को जारी की गई है। इसके बाद क्रमश: रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू को अधिक राशि जारी की गई है। अब जिला स्तर पर किसी भी दिन लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित हो सकती है। इस बार उन लाभुकों के…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये उन्होंने मोरहाबादी में सब्जी और फल बेचने वाले फुटपाथ दुकानदारों पर हुई अमानवीय कार्रवाई की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से यहां फुटपाथ पर सब्जी और फल की दुकान लगाई जा रही है, परंतु दो दिन पूर्व इन दुकानदारों पर की गई कार्रवाई मानवता को शर्मसार करने वाली है। वहां से सैकड़ों परिवारों का लालन-पालन होता है। लोग फल-सब्जी बेचकर अपना घर चलाते हैं। उन्हें स्थायित्व प्रदान करने के बजाय यह कार्रवाई बेहद…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कुछ नई याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा कि हर कोई चाहता है कि उसका नाम अखबारों में छपे। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि वह 20 मई को आने वाले लंबित मामले पर फैसला करेगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट मामले में अंतरिम राहत के मुद्दे पर सुनवाई करेगा। दरअसल, शुक्रवार को एक और नई याचिका सुनवाई के लिए कोर्ट में आई, जिसके बाद केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल…
नयी दिल्ली। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने तय किया है कि वह कई देशों में आॅल पार्टी डेलिगेशन भेजेगा। आॅपरेशन सिंदूर के बाद इस बड़े कूटनीतिक अभियान के तहत सरकार वैश्विक मंच पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से भारतीय नेताओं को अलग-अलग देशों में भेजेगी। केंद्र सरकार ने विपक्ष सहित कई राजनीतिक दलों के सांसदों से इस बारे में बात की है। वहीं कुछ पार्टी ने भी इस कूटनीतिक अभ्यास के लिए अपने सदस्यों की उपस्थिति को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की इस मुहिम का हिस्सा बनने वाले प्रतिनिधिमंडल या…
भुज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा,ह्लआतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं है, यह अब राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा बन गया है और हम आतंकवाद के हर स्वरूप को जड़ से खत्म कर देंगे। श्री सिंह ने कहा कि मौजूदा युद्धविराम का मतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई उसके व्यवहार के आधार पर स्थगित की है। उन्होंने कहा कि अगर उसके व्यवहार में सुधार होता है तो अच्छी बात है; लेकिन अगर कोई गड़बड़ी होती है तो कड़ी…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रेष्ठता के प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी और कहा कि आप अनेक प्रतिभाओं से सम्पन्न हैं तथा आपके योगदान बहुआयामी हैं। आपने शारीरिक दृष्टि से बाधित होने के बावजूद अपनी अंतर्दृष्टि बल्कि दिव्यदृष्टि से साहित्य और समाज की असाधारण सेवा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय साहित्य की सभी भाषाओं में भारतीय मिट्टी की सुगंध…
रांची के बुढ़मू में टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद
रांची। रांची के बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटि (टीएसपीसी) कमांडर दिवाकर गंझू सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, छह जिंदा गोली, टीएसपीसी का पर्चा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, पांच मोबाइल और चार मोबाइल चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अपने दस्ते के साथ दिवाकर चैनगढ़ा, गम्हरिया में लेवी वसूलने और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के फिराक में है। साथ…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम मंत्रिमंडल की बैठक में मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया का नाम बदलकर गया जी रख दिया गया है। आज की बैठक में कुल 69 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए 53 प्रतिशत से बढ़ाकर इसे 55 प्रतिशत कर दिया है। बिहार सरकार पर सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन पेंशन प्राप्त कर रहे सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को 53 प्रतिशत से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) करने पर 1070 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। मंत्रिमंडल ने आॅपरेशन सिंदूर में सशस्त्र…
रांची। रांची की साक्षी जैन को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर- 30 एशिया सूची में शामिल किए जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई दी है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने साक्षी जैन को बधाई देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग कैटिगरी-2025 में साक्षी का चयन होना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि साक्षी ने पूरे विश्व में परचम लहराते हुए पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। इस कैटेगरी में 30 नामों मे से दो भारतीय शामिल हैं,…
रांची। पलामू जिले के बिश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी को थाना में जाने से रोके जाने पर एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को रेहला के थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरूआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। दरअसल, बिश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा था। एसडीपीओ ट्रैक्टर को लेकर रेहला थाना गए, लेकिन थाने के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। एसडीपीओ ने तत्काल थाना प्रभारी…