Author: News Maati

नई दिल्‍ली । ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान में छिपे बैठे आतंकवादी संगठनों की कमर तोड़ने के बाद भारत ने अब पाक के नापाक इरादों को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी बेनकाब करने की रणनीति बना ली है। मोदी सरकार की इस रणनीति का हिस्‍सा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही नहीं, बल्कि सभी दलों के सांसद शामिल हैं. ये सभी सांसद अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करेंगे । इस बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के शशि थरूर और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं । थरूर और ओवैसी, मोदी सरकार के कट्टर विरोधी रहे हैं, फिर…

Read More

नई दिल्ली । भारत सरकार पहलगाम की घटना पर दुनिया को जानकारी देने के लिए सांसदों के आठ समूह भेज रही है। हर समूह में अलग-अलग पार्टियों के कम से कम पांच सांसद होंगे। उनके साथ एक सीनियर राजनयिक भी होगा। ये समूह अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (EU), रूस, जापान, दक्षिण अफ्रीका और खाड़ी देशों जैसे अहम शहरों में जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक ये प्रतिनिधिमंडल 21-22 मई को रवाना होंगे। ये सांसद पहलगाम में हुए आतंकी हमले और “ऑपरेशन सिंदूर” के बारे में दुनिया को बताएंगे। कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो सांसद नहीं हैं। सीनियर राजनयिक इन सांसदों…

Read More

हैदराबाद । सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीते दिनों पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ जमकर बोला। वहीं, अब उन्होंने तेलंगाना के नामपल्ली स्थित हज हाउस में शुक्रवार शाम हज यात्रियों को संबोधित किया। जहा उन्होंने अपने बयान में कहा ‘हमारा पड़ोसी मुल्क सुधरने वाला नहीं है। आप हज को जा रहे हो, दुआ करो कि अल्लाह उनकी दुम को सीधा करे। वरना फिर वक्त आएगा तो उनको और सीधा करना पड़ेगा।’ ओवैसी ने अपने संबोधन में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का जिक्र करते हुए, उसकी नीतियों और व्यवहार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने हज यात्रियों…

Read More

नई दिल्ली । भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर अपना पर्सनल बेस्ट बनाया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था।बेस्ट थ्रो के बावजूद, नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के वेबर जूलियन ने 91.06 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज छह में से पांचवें थ्रो तक नंबर एक पर थे, लेकिन…

Read More

इस्तांबुल । रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता के बाद दोनों देशों ने 1000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई है। 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यह युद्धबंदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली होगी। शांति वार्ता के बाद रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेदिंस्की ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉस्को और कीव एक-दूसरे को युद्धविराम के लिए विस्तृत प्रस्ताव देने पर सहमत हुए हैं। मेदिंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक का अनुरोध किया है और रूस इस पर विचार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रूस वार्ता जारी रखने…

Read More

नई दिल्ली । आईटीओ पर व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई के नेतृत्व में शुक्रवार को तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने शपथ ली कि वे कभी भी तुर्किये और अजरबैजान के साथ कारोबार और यात्रा नहीं करेंगे। कारोबारियों का दावा है कि 70% लोगों ने इन दोनों देशों की ट्रिप रद्द कर दी है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि प्रोटेस्ट में कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नया बाजार, खारी बावली, गांधी नगर, सदर बाजार, रोहिणी, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, कमला नगर,…

Read More

इस्लामाबाद । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद जहां भारत में जश्न का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहली बार कबूल किया है कि भारतीय सेना की ओर रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस पर 9 -10 मई की रात को एयर स्ट्राइक किया गया था। भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइल हमले किए थे। शरीफ ने यह बयान “यौम-ए-तशाकुर” (धन्यवाद) नामक भव्य समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया। इस्लामाबाद में प्रतिष्ठित स्थल “द मॉन्यूमेंट” में आयोजित समारोह के…

Read More

श्रीनगर। आॅपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने सिर्फ जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मुख्यालय ही नष्ट नहीं किया है, बल्कि गुलाम जम्मू कश्मीर में स्थित उसके प्रमुख कैंप सैयदना बिलाल मरकज को भी बर्बाद कर दिया है।यह वही कैंप है, जहां हिजामा सेंटर और एक बड़े मदरसे की आड़ में पाकिस्तानी सेना के स्पेशल स्ट्राइक ग्रुप एसएसजी के साथ जिहादियों को जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों के कत्ल के लिए सुरक्षाबलों पर हमलों के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। नगरोटा में 2016 में सैन्य शीविर पर हुए जैश के आत्माति हमले मे लिप्त आतंकियों को भी यहीं पर प्रशिक्षण मिला था।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार भी पांच-पांच हजार रुपये लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। यह राशि अप्रैल और मई माह की ढाई-ढाई हजार रुपये होगी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को राशि आवंटित कर दी है। इसके तहत कुल 9,609 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सबसे अधिक राशि गिरिडीह जिले को जारी की गई है। इसके बाद क्रमश: रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू को अधिक राशि जारी की गई है। अब जिला स्तर पर किसी भी दिन लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित हो सकती है। इस बार उन लाभुकों के…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये उन्होंने मोरहाबादी में सब्जी और फल बेचने वाले फुटपाथ दुकानदारों पर हुई अमानवीय कार्रवाई की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से यहां फुटपाथ पर सब्जी और फल की दुकान लगाई जा रही है, परंतु दो दिन पूर्व इन दुकानदारों पर की गई कार्रवाई मानवता को शर्मसार करने वाली है। वहां से सैकड़ों परिवारों का लालन-पालन होता है। लोग फल-सब्जी बेचकर अपना घर चलाते हैं। उन्हें स्थायित्व प्रदान करने के बजाय यह कार्रवाई बेहद…

Read More