Author: News Maati

शिवपुरी। शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टेडियम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन खेलते बच्चों को देखकर वे खुद को मैदान में उतरने से रोक नहीं पाए। क्रिकेट और बैडमिंटन दोनों खेलों में वे बच्चों के साथ शामिल हुए और खेल के मैदान में उनका यह अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गया। क्रिकेट खेलते हुए सिंधिया ने शानदार चौके-छक्के लगाए, वहीं बैडमिंटन कोर्ट पर भी उनकी सक्रियता देखने लायक थी। वहां मौजूद बच्चों और दर्शकों में उनके इस अंदाज से खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेश जाने वाले सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सभी सदस्यों के नाम तय कर दिए हैं। ये प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और अन्य प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे और देश की आतंकवाद विरोधी नीति, सैन्य कार्रवाइयों और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे। सूत्रों ने बताया कि समूह 1 का नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा करेंगे और यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक और रेखा शर्मा के साथ-साथ एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू…

Read More

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ पलामू पुलिस की एक बार फिर मुठभेड़ हुई। 15 दिनों के भीतर दूसरी बार मुठभेड़ मनातू थाना क्षेत्र में हुई। इससे पहले 2 मई को मनातू के सीमावर्ती तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा टू पंचायत के सिंजो महुअरी के जंगल में हुई थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस बार की मुठभेड़ में कुछ उग्रवादियों को गोली भी लगी है। पुलिस ने मौक से उग्रवादियों के कई सामान बरामद किए हैं। पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज…

Read More

रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची आएंगे। 25 मई के दोपहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी अनुमति प्रदान की है l 25 मई को बजे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रांची लौटेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया रांची में शाम पांच बजे स्वर्ण…

Read More

रांची। राजधानी रांची चिलचिलाती गर्मी के बीच शनिवार की दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रांची में इस दौरान 4.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भीषण गर्मी में बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। जहां दोपहर में रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक था, बारिश होने के बाद तापमान गिरकर 33 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर, देवघर और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 41 डिग्री…

Read More

रांची। असफलता से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। नाकामी का लुत्फ उठाएं, क्योंकि सफलता के बीज इसमें ही छिपे होते हैं। नवाचार समाज के आम लोगों को ध्यान में रख कर, कम खर्च पर होनी चाहिए। इसमें नवीनता, विशेषता और उपयोगिता पर ध्यान देना जरूरी है। बीआईटी मेसरा में आयोजित मेंटरशिप वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने शनिवार को उक्त बातें कही। इसमें इंस्पायर अवॉर्ड में नेशनल स्तर पर चयनित झारखंड के 15 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल को अपग्रेड करने के लिए सुझाव दिये गये। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान भारत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने झारखंड सहित सभी राज्यों को बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोरेन ने सोशल मीडिया एक्सपर शनिवार को कहा है कि इन निदेर्शों के तहत प्रत्येक जिले में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित की जाएगी, जो अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करेगी। सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक निर्णायक कदम है, जिससे इन घुसपैठियों को पहचानना और उन्हें डिपोर्ट करना अब कहीं…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के बिहार दाैरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री अब दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी आगामी 29 मई को ही पटना पहुंच जाएंगे। 29 को वो पटना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, जबकि 30 मई को विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले उनका कार्यक्रम एक दिन का तय था, लेकिन अब इसे विस्तारित कर दो दिन का कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बताया कि पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जंक्शन के पास सब-वे का शुभारम्भ और स्मार्ट सिटी के तहत पटना के जीपीओ गोलंबर के नजदीक बने मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किया। पटना जंक्शन के सामने एक 440 मीटर लंबा अंडरग्राउंड सब-वे और इसके ऊपर तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इसमें रेस्टोरेंट, एटीएम से लेकर दुकानें तक हैं। जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर वाया न्यू मार्केट एरिया में पीक आवर में गाड़ियां रेंगती रहती है। पटना जंक्शन पर गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी अब तक नहीं थी। अभी जीपीओ गोलंबर के पास ही बस स्टैंड…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का 18 मई को होने वाले चुनाव को लेकर यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को जेएससीए मैदान रांची में सुबह 8:00 बजे से 1:00 तक मतदान होगा और शाम तक परिणाम आ जाएंगे। चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की अगुवाई वाली टीम का सीधा मुकाबला एसके बेहरा की टीम से है। दोनों पक्षों के उम्मीदवार लगातार वोटरों से संपर्क साध कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने चुनावों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनायीं और अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।…

Read More