Author: News Maati

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा ने वैलेंटाइन डे पर बताया कि उन्हें एक लड़के में कौन सा गुण सबसे आकर्षक लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ‘बैड बॉयज़’ बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।अपने ‘परफेक्ट मैन’ के बारे में बात करते हुए अदा ने कहा, “मुझे लगता है कि एक पुरुष का सबसे आकर्षक गुण यह है कि वह अपना फोन दूर रख सके और वर्तमान में मौजूद रहे। मुझे बैड बॉयज़ बिल्कुल पसंद नहीं हैं, ठीक वैसे ही जैसे मुझे खराब खाना पसंद नहीं है।” अदा ने कहा, “मुझे अच्छे संस्कारी लड़के पसंद हैं। अगर वह मेरे चुटकुलों…

Read More

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत मधुबन पंचायत के ग्राम सिमरिया में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने कुएं में कूद कर जान दे दी। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने प्रेमी से ही युवती की शादी भी ठीक कर दी थी। कुछ दिनों में शादी की रस्में होने वाली थी। घटना में मृतका की पहचान रुबी कुमारी (18 ) के रुप में की गयी है। वह डोमचांच थाना के सिमरिया गांव निवासी प्रेमचंद यादव की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार रूबी कुमारी डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही निवासी सूरज कुमार यादव से प्यार करती…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्ति खारिज करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को 16 फरवरी को बर्दवान में सभा करने की अनुमति दे दी। सभा में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता हैं। डॉ. भागवत फिलहाल पश्चिम बंगाल में ही मौजूद हैं। आरएसएस ने इस सभा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) के इस्तेमाल की अनुमति के लिए अदालत का रुख किया था, क्योंकि ममता बनर्जी सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। राज्य पुलिस ने परीक्षा के दौरान शोरशराबे से छात्रों को होने वाली परेशानी की दलील…

Read More

महाकुंभ नगर । फिल्म जगत से अध्यात्म के क्षेत्र में आईं और हाल में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देने वाली ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी रहेंगी। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर पद पर बने रहने की पुष्टि की। ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ महामंडलेश्वर पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। मैं आभारी हूं कि आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मुझे इस पद पर बनाए रखा।…

Read More

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी और इस कड़ी में 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका का दो दिवसीय दौरा समाप्त करके नयी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 16 फरवरी को पार्टी के विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और…

Read More

कीव । यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षतिग्रस्त रिएक्टर के ऊपर स्थित रेडिएशन शेल्टर को निशाना बनाया। जेलेंस्की ने कहा कि रात में हुए हमले में प्लांट की नष्ट हो चुकी चौथी बिजली यूनिट की छत पर आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक प्लांट में विकिरण का स्तर नहीं बढ़ा था। जेलेस्की ने एक्स पर फुटेज पोस्ट की जिसमें एक विस्फोट और कंक्रीट और स्टील से बनी विशाल शील्ड का नुकसान दिखाई दे रहा है। यह शील्ड रेडियोएक्टिव मटेरियल के…

Read More

रांची। रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंग रोड स्थित रूदिया आम बगान के पास शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सिर्फ बस चालक को हल्की चोट आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागालैंड नंबर की चार बसों में यात्री तीर्थस्थल गया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दो बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे एक बस के आगे का शीशा टूट गया और चालक घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर मेसरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक का इलाज कराया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर यात्रा के लिए रवाना…

Read More

रांची। बूटी स्थित श्री महावीर मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव 21 फरवरी से धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष वार्षिकोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 21 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकलेगी। दोपहर एक बजे वेदी पूजन के बाद मंडप प्रवेश होगा। संध्या आरती के बाद खीर भोग का वितरण किया जाएगा। 22 फरवरी को मंडप परिक्रमा, मंडप पूजन और संध्या आरती के बाद खिचड़ी वितरण के…

Read More

शिवपुरी/भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी और सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हुई। उन्होंने अवनीश कुमार के साथ सात फेरे लेकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। शादी समारोह बुधवार की रात राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में हुआ। खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। गुरुवार को विदाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। ट्रेनिंग के दौरान दोनों आए नजदीक दरअसल, पूनम गुप्ता का चयन सीआरपीएफ में हुआ तो ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित बिहार के गया जिले में थे। इससे पहले सीआरपीएफ अफसरों और जवानों की ट्रेनिंग…

Read More

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे पहले देश के ग्रामीण क्षेत्र के विकास की अगर किसी ने चिंता की तो वह हमारे प्रधानमंत्री रहे अटल जी ने की थी। वर्ष 2014 से 2024 तक मोदी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्र का विकास किया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से ऊपर उठकर पांचवें स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब यह व्यवस्था कर दी है कि 12 लाख रुपये तक जिस किसी व्यक्ति की प्रति वर्ष आय है, उसे टैक्स नहीं देना होगा। लखनऊ में विकास नगर के मिनी…

Read More