Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
- ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
- तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
- अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
Author: News Maati
वॉशिंगटन/दावोस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय सहयोगियों से टकराव को कम करने के संकेत दिए हैं। दावोस में NATO के चीफ मार्क रट के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी वापस ले ली। इसके कुछ घंटे पहले ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम पर बोलते हुए ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लेने के लिए मिलिट्री एक्शन से इनकार किया था। फोरम पर ट्रंप ने जोर देकर कहा था कि वह ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही कहा कि ऐसा करने के लिए…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने गुरुवार को 11 साल पूरे किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।” पीएम मोदी ने…
रांची । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 झारखंड के लिए गौरवशाली रहा। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के किसी राज्य के चुने हुए दो आदिवासी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहे हैं। यही नहीं ऐसा पहली बार हुआ है, जब मंच की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को सर्वोच्च सम्मान ‘ व्हाइट बैज’ से सम्मानित किया गया। वहीं कल्पना मुर्मु सोरेन को ‘डब्ल्यूइएफ बैज’ से सम्मानित हुईं। दोनों एक साथ इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधिवत पदभार ग्रहण के बाद अब झारखंड भाजपा को भी नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 23 जनवरी को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूजा एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात आदित्य साहू, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित…
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह बात बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित लोकतांत्रिक देशों के निर्वाचन निकायों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कही। चुनाव आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम 2026) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीईसी ने भारत की चुनाव व्यवस्था की सफलता साझा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिहार में कराए गए विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग साढ़े सात…
रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत में गुमला की वर्ष 2020 से लापता छह साल की बच्ची से जुड़े मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह दूसरे राज्यों से झारखंड आने वाले व्यक्तियों की पहचान और निगरानी के लिए उचित दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) तैयार करे। कोर्ट ने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के उचित सत्यापन और संबंधित थानों से अनुमति प्राप्त करने के संबंध में नियम बनाया जाए। अदालत ने मौखिक रूप कहा कि राज्य में राजस्थान एवं अन्य…
रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम के पश्चात प्रस्तावित झांकी प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण झांकी प्रदर्शनी होती है, जिसके माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा झारखंड की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप…
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, चुनावी तैयारियों और केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हुई है जब पार्टी संगठन पर्व के बाद नए सिरे से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने…
छपरा । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की सभी बंद चीनी मिलें चालू कराई जाएंगी। प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं ताकि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बुधवार को कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिले। इसके लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में देश की सबसे अच्छी औद्योगिक नीति को लागू किया गया है। यहां उद्योग लगाने के लिए सरकार एक रुपए में जमीन उपलब्ध करा रही है।…
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी के 342 सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने का दिया निर्देश
रांची । झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 11वीं से 13वीं संयुक्त जेपीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम रद्द करने की अपील पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं के वकील को 342 सफल अभ्यर्थियों, जिन्हें नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं, को दो सप्ताह में प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया। बुधवार को हुई सुनवाई में जेपीएससी की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन, संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा। याचिकाकर्ताओं अयूब तिर्की व अन्य के वकील सुभाशीष रसिक सोरेन और शोभा लकड़ा ने दलीलें दीं। पिछली सुनवाई में अदालत ने…